फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   in rudrapur after 54 years become record

रुद्रपुर में 54 साल बाद मिथक टूटा

Sun, 07 Feb 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 07 Feb 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार जटाशंकर द्विवेदी की जीत को ऐतिहासिक माना जा रहा है। यहां 54 साल बाद सत्ताधारी दल को प्रमुख पद से हाथ धोना पड़ा है। वहीं, ब्लॉक प्रमुख चुनाव के इतिहास में पहली बार ब्राह्मण नेता के सिर जीत का सेहरा बंधा है। इस जीत के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। जटाशंकर की जीत को भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की सफलता से जोड़ कर देखने लगी है।
विज्ञापन



रुद्रपुर के ब्लॉक प्रमुख चुनाव के इतिहास पर नजर डाली जाए तो यहां पहले आम चुनाव से ही प्रमुख पद की चाबी सत्ता धारी दल के हाथ में रही। वर्ष-1962 में सत्ताधारी दल कांग्रेस के समर्थन से कन्हौली के शंकर्षण सिंह पहले ब्लॉक प्रमुख बने। 1972 के चुनाव में कांग्रेस के गोरखनाथ यादव प्रमुख बने।
विज्ञापन


वहीं, सत्ताधारी दल के समर्थन से कांग्रेस के रमाशंकर यादव रुद्रपुर में दो बार ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीते। वर्ष-1996 में सुरक्षित सीट पर सत्ताधारी दल भाजपा के समर्थन से बदामी देवी रुद्रपुर की ब्लॉक प्रमुख बनी। 2001 में भाजपा उम्मीदवार ऊषा पासवान के सिर जीत का सेहरा बंधा उस समय सूबे में भाजपा की सरकार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्ष -2007 में सपा के टिकट पर सुरेंद्र प्रताप सिंह ब्लॉक प्रमुख बने तो 2012 में सत्ताधारी दल के विधायक सुरेश तिवारी ने भरत यादव को प्रमुख बनवाया। पहली बार सूबे में सपा की सरकार होने के बाद भाजपा अपना प्रत्याशी जीताने में कामयाब रही। जिले में जटाशंकर द्विवेदी की जीत को भाजपाई बड़ी सफलता मान रहे हैं।


इस बाबत भाजपा के रुद्रप़ुर ब्लॉक के चुनाव प्रभारी डॉ. अजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि रुद्रपुर में भाजपा ने किला फतह किया है। यह जीत आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का संदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed