बनकटा में क्षेत्र पंचायत सीट का चुनाव रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनकटा के क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 28 में तीन प्रत्याशियों की जगह छह प्रत्याशियों वाले बैलेट पेपर पर मतदान कराया जा रहा था। जानकारी होने पर प्रत्याशियों ने विरोध किया जिस पर मतदान रोक दिया गया। एसडीएम भाटपाररानी ने शाम चार बजे बैलेट पेपर उपलब्ध कराकर मतदान कराने की बात कही, लेकिन गांववालों ने मना कर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यहां बीडीसी सदस्य का चुनाव रद करते हुए सोमवार को फिर से मतदान का आदेश दिया है।
बनकटा प्रतिनिधि के अनुसार बरईपुर पांडेय गांव के वार्ड संख्या एक से चार तक बीडीसी के लिए वार्ड संख्या 28 निर्धारित जो कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
यहां से तीन प्रत्याशी श्यामलाल, गोधन और कृष्णमोहन चुनाव मैदान में थे। इसी गांव में बीडीसी के लिए वार्ड नंबर 29 से छह प्रत्याशी थे। बूथ संख्या 103 पर बीडीसी के दोनों वार्डों का वोट पड़ रहा था।
वार्ड 29 वाले प्रत्याशियों के बैलेटपेपर पर वार्ड संख्या 28 के प्रत्याशियों का भी वोड डलवाया जा रहा था। दोपहर में कुछ लोगों को इसकी जानकारी हुई तो विरोध किया।
इसके बाद इस वार्ड का मतदान बंद कर दिया गया। सूचना पर एसडीएम भाटपाररानी पहुंचे और व्यवस्था कर शाम चार बजे तक वैलेट और बाक्स उपलब्ध कराया।
उन्होंने गांववालों के कहा कि मतदान कर लें, लेकिन गांव के लोगों ने इसका प्रतिरोध किया। सभी का कहना था कि इससे चुनाव प्रभावित हो जाएगा।
एसडीएम की रिपोर्ट पर जिला निर्वाचन अधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने वार्ड संख्या 28 का चुनाव रद कर दिया। अब यहां मतदान की तिथि 19 अक्टूबर तय की गई है।