फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In Deoria, uncle had sacrificed Aarush to please the goddess, killed him by stabbing him with a knife

देवरिया का आरुष अपहरण व हत्याकांड: देवी को खुश करने के लिए सगे फूफा ने दी थी बलि, 4 आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Aug 2025 06:28 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 06:28 PM IST
सार

एसपी विक्रांत वीर के निर्देशन में गठित टीम ने एक अगस्त को आरोपी मदनपुर के डुमरी के जयप्रकाश गौड़ को पकड़ा। पूछताछ में चौंकाने वाली बातें सामने आईं। सुरौली थाने के पैकौली निवासी इन्द्रजीत गौड़ जिसकी शादी दिसंबर 2024 में आरुष की बुआ से हुई थी, उसके ऊपर ससुराल पक्ष ने देवी का साया बताकर झाड़फूंक कराना शुरू किया।

विज्ञापन
In Deoria, uncle had sacrificed Aarush to please the goddess, killed him by stabbing him with a knife
गिरफ्तार चारों हत्यारोपियों संग एसपी विक्रांत वीर ने किया घटना का खुलासा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुआ है। आरुष नामक मासूम बालक को नरबलि देने के लिए पहले अपहरण किया गया और फिर उसकी गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस जघन्य वारदात में और कोई नहीं उसकी सगी बुआ के दोनों पतियों के अलावा उनके दो अन्य रिश्तेदार संलिप्त है।
विज्ञापन


यह मामला 17 अप्रैल 2025 को सामने आया, जब पटखौली निवासी सोमनाथ गौड़ ने अपने भतीजे आरुष के गायब होने की सूचना दी। आरुष 16 अप्रैल की शाम से लापता था। प्रारंभिक रूप से अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस खोजबीन कर रही थी। इसके बाद एसपी विक्रांत वीर के निर्देशन में गठित टीम ने एक अगस्त को आरोपी मदनपुर के डुमरी के जयप्रकाश गौड़ को पकड़ा।
विज्ञापन


पूछताछ में चौंकाने वाली बातें सामने आईं। सुरौली थाने के पैकौली निवासी इन्द्रजीत गौड़ जिसकी शादी दिसंबर 2024 में आरुष की बुआ से हुई थी, उसके ऊपर ससुराल पक्ष ने देवी का साया बताकर झाड़फूंक कराना शुरू किया। झाड़फूंक करने वाले इंद्रजीत गौड़ के मामा जयप्रकाश ने कथित तौर पर नरबलि की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इन्द्रजीत ने अपने साढ़ू गोरखपुर के बड़हलगंज के सिधुआपार निवासी रमाशंकर उर्फ शंकर से मासूम बालक की व्यवस्था करने के लिए 50 हजार में सौदा किया। रमाशंकर ने अपने ही रिश्तेदार योगेश के बेटे आरुष को बहला-फुसलाकर गायब कर दिया और बाद में इंद्रजीत गौड़ के मौसी के लड़के सदर कोतवाली के परसिया मिसकारी निवासी भीम गौड़ के माध्यम से उसे इन्द्रजीत तक पहुंचाया।


तीनों ने मिलकर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा चन्द्रभान के एक बगीचे में पूजा-पाठ के नाम पर मासूम का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और शव को दफना दिया। कुछ दिन बाद शव निकालकर उसे बोरे में भरकर पिकअप से बरहज के गौराघाट में नदी में फेंक दिया गया। इंद्रजीत की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, फावड़ा, पिकअप वाहन, दो बाइक बरामद कर जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed