फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In Deoria, police caught a consignment of animals that were being taken for smuggling.

Deoria News: तस्करी को जा रहे पांच पशुओं को पुलिस ने पकड़ा, इस दहशत में आकर फरार हो गए तस्कर

Sun, 06 Oct 2024 06:29 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 06:29 PM IST
सार

शनिवार की रात एक पिकअप में पांच पशुओं को लाद कर तस्कर बिहार जा रहे थे। तभी सड़क के किनारे गड्ढे में पिकअप का पहिया फंस गया। तस्कर काफी प्रयास किये, लेकिन फंसे वाहन को निकाल नहीं पाए। इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी जानकारी हो गए। उनके शोर मचाने पर तस्कर गाड़ी और पशु छोड़ बिहार सीमा में भाग गए।

विज्ञापन
In Deoria, police caught a consignment of animals that were being taken for smuggling.
पिकप गाड़ी को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पिकअप से बिहार तस्करी को भेजी जा रही पांच पशुओं की खेप को शनिवार की रात पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि तस्कर पुलिस के पहुंचने के पहले ही तस्कर वाहन छोड़ फरार हो गए। बरामद पशुओं को गौशाला भेजने के बाद पुलिस ने अज्ञात पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन


बरियारपुर थाना क्षेत्र करौंदी पुलिस चौकी पशु तस्करों के लिए महफूज बनता जा रहा है। चौकी के उत्तर और दक्षिण दिशा में बिहार सीमा होने के चलते तस्करों को यह स्थान काफी मुफीद साबित हो रहा है। महुआपाटन घाट से दस किलोमीटर के दायरे में फैला यह क्षेत्र तस्करों की सुरक्षा के लिए कवच साबित हो रहा है।
विज्ञापन


चर्चा है कि इस तस्करी की खेल में पुलिस की भी मिलीभगत शामिल है।
 

In Deoria, police caught a consignment of animals that were being taken for smuggling.
पिकप में सवार पशु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालांकि आये दिन पशुओं से भरी पिकअप और ट्रक यहां पकड़ी जाती है, लेकिन तस्कर हर बार पुलिस के आंख में धूल झोंक फरार हो जाते है। इसी क्रम में शनिवार की रात एक पिकअप में पांच पशुओं को लाद कर तस्कर बिहार जा रहे थे।

तभी सड़क के किनारे गड्ढे में पिकअप का पहिया फंस गया। तस्कर काफी प्रयास किये, लेकिन फंसे वाहन को निकाल नहीं पाए। इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी जानकारी हो गए। उनके शोर मचाने पर तस्कर गाड़ी और पशु छोड़ बिहार सीमा में भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप और पांच पशुओं को कब्जे में ले लिया।

मामले में अज्ञात तस्करों पर केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। थानेदार डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि करौंदी बार्डर से पांच पशुओं से भरी पिकअप को पकड़ा गया है। अज्ञात पर कार्रवाई कर मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed