{"_id":"6928a933abe5b2781e06134c","slug":"in-deoria-names-of-more-than-46-thousand-people-were-removed-from-the-voter-list-deoria-news-c-208-1-deo1010-168872-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया में 46 हजार से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची से हुआ बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया में 46 हजार से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची से हुआ बाहर
Fri, 28 Nov 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
देवरिया/रुद्रपुर। पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर जुटे राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले में डुप्लीकेट वोटरों में 73 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं के सत्यापन का कार्य पूरा करा लिया है। 16 ब्लॉकों में से 3,95,926 डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन में 46,319 लोगों का नाम अवैध पाए जाने पर इन्हें मतदाता सूची से बाहर किया जा रहा है। अभी 1,05,960 लोगों का सत्यापन कराना बाकी है। जिसके बाद वोटर लिस्ट से बाहर किए जाने वाले मतदाताओं की संख्या बढ़ सकती है। सत्यापन रिपोर्ट अपलोड किए जाने के बाद पांच दिसंबर को पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का प्रकाशन कराया जाएगा।
जिला प्रशासन पंचायत चुनाव कराने को ऑनलाइन डाटा में पकड़े गए डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन का कार्य करा रहा है। सर्वे के बाद 73 प्रतिशत से अधिक सत्यापन रिपोर्ट अपलोड किया जा चुका है। इसमें भलुअनी, सलेमपुर, रुद्रपुर और देसही देवरिया में 80 प्रतिशत से अधिक का सत्यापन किया गया है, जबकि देवरिया सदर, बैतालपुर, पथरदेवा और भागलपुर में 57 प्रतिशत रिपोर्ट अपलोड कर दी गई है। अब तक हुए कुल सर्वे में सबसे अधिक भलुअनी ब्लॉक में 7,951 अवैध डुप्लीकेट वोटर पाए गए हैं। वहीं पथरदेवा में सबसे कम 492 वोटर अवैध मिले। राज्य निर्वाचन आयोग ने पांच दिसंबर तक सत्यापन रिपोर्ट सबमिट करने की तारीख तय की है। इसके बाद ग्राम पंचायतवार डुप्लीकेट मतदाताओं का आंकड़ा वैध या अवैध स्पष्ट हो पाएगा।