बूथ कैप्चरिंग के आरोप में प्रत्याशी समर्थकों में पथराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलकौली गांव में बूथ कैप्चरिंग के आरोप को लेकर शनिवार को जिला पंचायत सदस्यों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों की तरफ से ईट पत्थर चलने के चलते ही बूथ पर भगदड़ मच गई।
बवाल बढ़ता देखकर यहां मुश्तैद सुरक्षाकर्मी भी कमरे में जा छिपे। इसमें एक प्रत्याशी समेत दस लोगों को हल्की चोटे आई है। सूचना पर पहुंची मोबाइल पुलिस उपद्रवियों पर लाठी भांजकर विवाद को शांत कराया।
कोतवाली क्षेत्र के मलकौली गांव के बूथ पर वार्ड संख्या 40 के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ओमप्रकाश तिवारी अपने समर्थकों के साथ शाम 4 बजे मौजूद थे।
कुछ देर बाद इसी वार्ड से जिला पंचायत उम्मीदवार ओमनरायण सिंह भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए और ओमप्रकाश तिवारी पर बूथ कैपचरिंग करने का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना प्रशासन को दी । प्रशासन के पहुंचने से पूर्व दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आपस में मारपीट करने लगे।
मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से ईट पत्थर चलने लगा। इसमें ओमप्रकाश तिवारी और दोनों पक्ष के दस से अधिक समर्थकों को हल्की चोटें आईं हैं।
मौके पर पहुंची लार एसओ विकास यादव के नेतृत्व में पहुंची मोबाइल टीम ने एक दूसरे पर पथराव कर रहे उपद्रवी समर्थकों पर लाठी भांजने लगी। पुलिस का तेवर देख उपद्रवी भाग खड़े हुए।
इस बाबत एसडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि बूथ कैप्चरिंग की मलकौली में कोशिश हुई थी। इसी बीच प्रशासन पहुंच गई। दो प्रत्याशी और समर्थक आपस में बूथ से कुछ दूरी पर विवाद किए थे।