फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   in accident bike rider died0

रोलर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Wed, 11 May 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
in accident bike rider died0
रोलर से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

खुखुंदू चौराहे के पास घटना, हेलमेट पहने होते तो शायद बच गई होती जान
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। स्थानीय चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े रोलर में बुधवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर जा टकराई। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सदर अस्पताल भेजवाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। बाइक सवार ने अगर हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच गई होती।

भलुअनी थाना क्षेत्र के बगहा चौरी निवासी शेखर (32) पुत्र राम निवास अपनी बाइक से खुखुंदू चौराहे से अभी कुछ दूर आगे देवरिया फोरलेन की तरफ बढ़े थे। अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े रोलर में जा टकराई। टक्कर तेज होने से मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजवा दिया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाइक पुलिस के कब्जे में है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि रोलर से टकराए बाइक सवार की मौत हो गई है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। परिजनों को जानकारी दे दी गई थी।उधर, चौराहे के समीप ही देवरिया की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार दंपती और आठ वर्षीय उनका बेटा ट्रैक्टर ट्रॉॅली की चपेट में आ गए। तीनों गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed