फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In a school Deoria, principal threw away severed finger of a student but did not get it treated.

Deoria News: स्कूल में छात्र की अंगुली कटी, शिक्षक ने फेंकवाया- पिता ने दी तहरीर

Wed, 07 Aug 2024 12:15 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 07 Aug 2024 12:15 PM IST
सार

शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के सीसी रोड निवासी संजय कुमार तिवारी का बेटा वासु तिवारी एक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र है। 3 अगस्त को उनका बेटा स्कूल गया था। लंच के दौरान वासु अपने कक्षा के बाहर लिखे हुए बोर्ड को दाहिने हाथ से छूने की कोशिश कर रहा था और बायां दरवाजे की तरफ था। उसी दौरान तेज़ हवा के चलते लोहे का दरवाजा तेज़ी से बंद हो गया और वासु की अनामिका उंगली दब कर कट गई।

विज्ञापन
In a school Deoria, principal threw away severed finger of a student but did not get it treated.
छात्र की कटी उंगली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देवरिया शहर के स्कूल में पढ़ने गए एक छात्र की अंगुली कट गई। छात्र के पिता का आरोप है कि मामले में घोर संवेदनहीनता बरतते हुए एक शिक्षक ने कटी हुई अंगुली को कूड़े में फेंकवा दिया। स्कूल और शिक्षक की इस लापरवाही के चलते अब छात्र को दिव्यांग होना पड़ा। छात्र के पिता ने तहरीर देकर मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के सीसी रोड निवासी संजय कुमार तिवारी का बेटा वासु तिवारी एक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र है। 3 अगस्त को उनका बेटा स्कूल गया था। लंच के दौरान वासु अपने कक्षा के बाहर लिखे हुए बोर्ड को दाहिने हाथ से छूने की कोशिश कर रहा था और बायां दरवाजे की तरफ था।
विज्ञापन


उसी दौरान तेज़ हवा के चलते लोहे का दरवाजा तेज़ी से बंद हो गया और वासु की अनामिका उंगली दब कर कट गई। छात्रों के शोर मचाने पर स्कूल के शिक्षक मौके पर पहुंचे। शिक्षकों ने स्कूल में ही प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान छात्र की उंगली कट कर अलग हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि एक शिक्षक ने उसे स्कूल के समीप एक ट्रांसफार्मर के पास कूड़े में फेंकवा दिया। शिक्षकों ने इसके बारे में परिजनों को सूचना तक नहीं दी। इसके बारे में परिजनों को जानकारी हुई तो वह छात्र को इमरजेंसी लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में पहुंचने पर इलाज शुरू हुआ।

परिजनों के लगभग 3 घंटे बाद खोजने के दौरान छात्र की कटी हुई अंगुली ट्रांसफॉर्मर के पास मिली। परिजन उसे लेकर चिकित्सक पास गए तो उसने देरी हो जाने के कारण संक्रमण का खतरा बता जोड़ने से इंकार कर दिया। परिजनों ने मामले की शिकायत प्रधानाचार्य से की।

लेकिन आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। संजय तिवारी ने इसकी तहरीर पुलिस अधीक्षक को देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।


इस संबंध में बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि एक छात्र की उंगली कट गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी को जांच के लिए भेजा गया था। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि पीड़ित के पिता का आरोप बेबुनियाद है। जैसे ही घटना हुई बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed