फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ignoring hearing loss is dangerous

Deoria News: सुनने की क्षमता में कमी को नजरअंदाज करना घातक

Sat, 28 Feb 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 28 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ignoring hearing loss is dangerous
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग की ओपीडी के सामने कार्यक्रम को संबो​धित करतीं प्
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ईएनटी विभाग द्वारा शुक्रवार को विश्व श्रवण दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके माध्यम से श्रवण हानि (बधिरता) की रोकथाम और समय पर उपचार के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने किया। उन्होंने नवजात शिशुओं और बुजुर्गों में नियमित श्रवण जांच की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि सुनने की क्षमता में कमी को नजरअंदाज करना घातक हो सकता है। ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप ने आधुनिक जीवनशैली और अत्यधिक शोर से होने वाले नुकसानों के प्रति सचेत किया। मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को बताया कि तेज आवाज में संगीत सुनना और कानों की सफाई में लापरवाही बरतना कितना हानिकारक है। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सुनने में समस्या होने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत ईएनटी विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. सुधा, डॉ. कन्हैया प्रसाद, डॉ. सिराजुद्दीन, डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. अफसाना और डॉ. एसएस द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed