फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ig arrived in gauribazar to inquire case

सीआरपीएफ सिपाही पर लगे गैंगस्टर की जांच में पहुंचे आईजी

Wed, 24 Mar 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
ig arrived in gauribazar to inquire case
सीआरपीएफ सिपाही पर लगे गैंगस्टर की जांच में पहुंचे आईजी
विज्ञापन

गौरी बजार। सीआरपीएफ जवान पर लगे गैंगेस्टर एक्ट के मामले की जांच करने के लिए आईजी गोरखपुर राजेश डी मोदक ने बुधवार को जांच करने के लिए गौरी बाजार पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद थाने का निरीक्षण भी किया।

गोरखपुर के महादेवा झारखंडी थाना कैंट निवासी रामप्रकाश सिंह ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गोरखपुर से शिकायत किया था कि मेरा बेटा प्रशांत सिंह सीआरपीएफ में सिपाही है जो मुजफ्फपुर में तैनात है। वह अपने साले की शादी में अपने ससुराल गौरीबाजार के बखरा गया था। 9 दिसंबर 2020 को बेटा अपनी पत्नी के साथ ग्राम बखरा जा रहा था। गाड़ी में हवा कम थी। इस नाते वाहन धीरे-धीरे चल रहा था। दोपहर में करीब दो बजे बैतालपुर निवासी आदित्य अजय प्रताप सिंह दो वाहन के साथ देवरिया जा रहे थे। गति धीमी होने के कारण आदित्य अजय प्रताप सिंह को गाड़ी ओवरटेक करनी पड़ी। इसी से नाराज होकर वह अपनी गाड़ी से निकले और भद्दी गाली देने लगे। कारण पूछने पर बेटे पर फायरिंग कर दी। किसी तरह उसकी जान बची। बेटे ने आसपास के लोगों से गुहार लगाई तो राहगीरों ने आदित्य अजय प्रताप सिंह को लोगों ने पकड़ लिया। लेकिन भीड़ का लाभ उठाकर वह भाग निकला। आरोप है कि आदित्य ने अपने पहुंच के बल पर गौरीबाजार थाने में तहरीर देकर सेवन क्रीमनल लॉ एक्ट समेत समेत करीब आठ संगीन धाराओं में मेरे बेटे समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने उनके पक्ष के दो लोगों को थाने में बंद कर दिया। 12 व 22 दिसंबर को 411 और 412 की धारा पुलिस ने और बढ़ा दिया। इसके बाद 5 फरवरी को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर दी। इस मामले की जांच एडीजी ने आईजी राजेश डी मोदक को सौंपी थी। उन्होंने पूरे मामले की पड़ताल की। आईजी ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed