फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   If you give eight tea, then you will run away.

Deoria News: सात वाला समोसा और आठ वाली चाय पिलाएंगे तो भाग ही जाएंगे

Sat, 29 Apr 2023 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
If you give eight tea, then you will run away.
चुनाव आयोग की ओर से प्रत्याशियों के लिए निर्धारित किए गए हैं प्रचार में उपयोगी सामानों के दर
विज्ञापन

- बाजार में निर्धारित दर से अधिक है कई सामानों की कीमत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के बीच होड़ न मचे, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने पदवार खर्च की सीमा निर्धारित कर दी है।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिकतम नौ लाख रुपये और सभासद प्रत्याशी दो लाख तक खर्च कर पाएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अधिकतम 2.5 लाख रुपये और सभासद के प्रत्याशी अधिकतम 50 हजार रुपये इस बार खर्च करेंगे। विवरण में चुनाव संपन्न होने तक जरूरी समानों की दर भी तय की गई है। इसमें कई सामानों के दाम बाजार भाव से कम हैं। सबसे ज्यादा परेशानी प्रत्याशियों को चाय-नाश्ता को लेकर हो रही है। इस बार समोसा की कीमत सात रुपये और चाय की कीमत आठ रुपये लगाई गई है। जबकि बाजार में एक समोसा की कीमत 10 से 12 रुपये और एक कप चाय की कीमत 12 से 15 रुपये है। ऐसे में प्रत्याशियों का कहना है कि सात वाला समोसा और आठ रुपये वाली चाय समर्थकों को पिलाएंगे तो वह भाग ही जाएंगे। लिहाजा प्रत्याशी अन्य मदों में कटौती कर समर्थकों के चाय-नाश्ते का पूरा ख्याल रख रहे हैं। हर प्रत्याशी के साथ समर्थकों का हूजूम चल रहा है। लोगों को पंफलेट देने से लेकर चुनाव चिह्न बताने तक सारा काम समर्थक बढ़चढकर कर रहे हैं। इन्हीं के सहारे प्रत्याशियों के हौसले बुलंद हैं।
-------------
इनसेट
चुनाव में निर्धारित सामग्री दर
कुर्सी फाइबर : आठ रुपये प्रतिदन
डीलक्स कुर्सी: 12 रुपये प्रतिदिन
मंच प्रति मंच: 1164 रुपये
गेट साधारण: 900 रुपये
गेट सुसज्जित:1800 रुपये
मेज प्रतिनग: 14 रुपये
दरी प्रति नग: 12 रुपये
हैलोजन प्रतिनग: 24 रुपये
चाय: आठ रुपये
समोसा: सात रुपये
लंच: 50 रुपये
वीआईपी लंच: 215 रुपये
नाश्ता पूड़ी सब्जी: 50 रुपये
मिनरल वाटर: 20 रुपये
कोल्ड ड्रिंक : 55 रुपये प्रति बोतल
होटल किराया: 900 रुपये
वाहन : 1050 रुपये प्रति वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed