{"_id":"573cb5064f1c1bb450ac6eae","slug":"if-you-do-not-ration-the-blocked-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न मिलने पर सड़क जाम कर दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन न मिलने पर सड़क जाम कर दी
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Thu, 19 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
भटनी के घाटी चौराहे पर कोटेदार के खिलाफ ग्रामिणो ने प्रदर्शन किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्ड धारकों को राशन नहीं देने पर नाराज लोगों ने बुधवार को घांटी चौराहे पर कोटेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लोगों ने भटनी भिंगारी बाजार मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे भटनी थानाध्यक्ष ने लोगों को समझाकर शांत कराया और आवागमन बहाल कराए।
विकास खंड के धरमखोर बाबू और गोपालपुर गांव के लोगों को घांटी बाजार का कोटेदार राशन देता है। बुधवार को दोनों गांव के लोग कोटेदार के यहां राशन लेने पहुंचे तो कोटेदार ने पुराना राशन कार्ड का हवाला देते हुए कार्डधारकों को राशन देने से इंकार कर दिया जिससे नाराज लोगों ने कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करते करते हुए भटनी-भिंगारी मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया जिससे सड़क के दोनाें तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
लोगों ने तपती धूप में दो घंटे तक कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि कोटेदार प्रशासन कि मदद से गरीबों का राशन बाजार में अधिक रुपया लेकर बेच दे रहा है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप यादव ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उसके बाद सड़क जाम को समाप्त कराया।