{"_id":"697ba59f30c264568f03cc53","slug":"if-the-votes-are-increased-by-50-at-each-booth-the-sp-government-will-be-formed-in-2027-deoria-news-c-208-1-deo1036-173671-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रत्येक बूथ पर 50 वोट बढ़ा दिए तो 2027 में बनेगी सपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रत्येक बूथ पर 50 वोट बढ़ा दिए तो 2027 में बनेगी सपा सरकार
Thu, 29 Jan 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। विकास खंड के सोनहुला रामनगर स्थित एक मैरिज हॉल में बृहस्पतिवार को विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के सपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इसमें एसआईआर की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष फखरूद्दीन खान ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए एसआईआर के प्रदेश प्रभारी व पूर्व मंत्री मोहसिन खान ने भाजपा पर फर्जी वोटों से चुनाव जीतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पार्टी के चुनावी भविष्य का आधार है।
पार्टी कार्यकर्ता, सेक्टर व जोन के प्रभारी बीएलए से मिलकर अपने-अपने बूथों पर यदि 50-50 वोट बढ़ा दिए तो 2027 में सपा की सरकार बननी तय है। इसके लिए 31 जनवरी व 01 फरवरी को अभियान चलाकर एसआईआर के तहत अपना वोट जरूर ठीक करा लें, छह फरवरी के बाद फिर मौका नहीं मिलेगा। पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि एसआईआर चुनाव जीतने की बुनियाद है। इसे हल्के में लेना पार्टी की तैयारी को कमजोर करेगा। संवाद