{"_id":"5d320ad88ebc3e6d216fd6c2","slug":"if-stf-wiil-acitive-many-bsa-under-investigation-deoria-news-gkp314502547","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने कसा शिकंजा तो जांच के जद में आएंगे कई पूर्व बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ ने कसा शिकंजा तो जांच के जद में आएंगे कई पूर्व बीएसए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
44 शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की पड़ताल कर रही एसटीएफ
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। फर्जीवाड़े के शक में 44 शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए एसटीएफ टीम के बीएसए कार्यालय पहुंचने के बाद कर्मचारियों-शिक्षकों में खलबली मची है। नियुक्ति व वेरीफिकेशन पटल देख रहे बाबुओं और संबंधित शिक्षकों के अलावा यहां रह चुके कई पूर्व बीएसए के भी जांच की जद में आने की संभावना है। फर्जीवाड़े में उनकी संलिप्तता का भी अंदेशा जताया जा रहा है।
फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी करने के शक में एसटीएफ ने जिले में पहले 34 और बाद में पुन: 10 अन्य शिक्षकों की पत्रावलियों को जांच के केंद्र में रखा है। गुरुवार को गोरखपुर एसटीएफ की टीम जब इन पत्रावलियों को लेने बीएसए कार्यालय पहुंची तो संबंधित बाबुओं के लखनऊ में होने से उन्हें लौटना पड़ा। सूत्रों की मानें तो एसटीएफ के पहुंचने के बाद इन शिक्षकों के पत्रावलियों को इकट्ठा किया जा रहा है। अब किसी भी दिन टीम के आने पर उन्हें इन रिकार्डों को सौंप दिया जाएगा। शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में इस प्रकरण के बाद कई लोगों के चेहरे उतरे दिखे। शुक्रवार को भी कार्यालय में केवल एक ही बाबू मिले। बीएसए ओम प्रकाश यादव ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने 44 शिक्षकों की पत्रावलियां मांगी है। उनकी सूची तैयार की जा रही हैै। जब भी टीम अब यहां आएगी, उसे उन्हें दे दिया जाएगा।