फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   If not municipality, then who is doing illegal recovery in the name of taxi stand

Deoria News: नगर पालिका नहीं तो फिर कौन करा रहा टैक्सी स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली

Mon, 26 Jun 2023 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
If not municipality, then who is doing illegal recovery in the name of taxi stand
रूद्रपुर मोड के पास वाहनो से अवैध वसूली करनें के लिए खडे वसूलीबाज। संवाद
शहर में 6 जगह संचालित हो रहे अवैध टैक्सी स्टैंड, रोजाना करीब 10 हजार रुपये से अधिक की हो रही वसूली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है कि बिना जगह निर्धारित किए स्टैंड शुल्क के नाम पर वसूली नहीं की जानी चाहिए, लेकिन शहर में इसकी व्यवस्था उलट है। 6 जगह बने अवैध टैक्सी स्टैंड के एवज में रोजाना करीब 10 हजार रुपये से अधिक की अवैध वसूली की जा रही है। बस अंतर इतना है कि यह वसूली स्टैंडों पर कुर्सी मेज लगाकर बैठे कर्मचारी नहीं बल्कि सड़क पर छाता लगाकर खड़े गुर्गे कर रहे हैं। रविवार को अमर उजाला की पड़ताल में अवैध वसूली की सच्चाई कैमरे में कैद हो गई। सड़कों पर खड़े गुर्गे सवारी व माल भाड़ा वाहनों को देखते ही घेर ले रहे थे। किसी को रसीद दे रहे थे तो किसी को बिना रसीद दिए रुपये लेकर छोड़ दे रहे थे। टैक्सी चालकों का कहना था कि यह वसूली नगर पालिका के कर्मचारी करा रहे हैं। जबकि नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि सिर्फ भटवलिया टैक्सी स्टैंड पर ही वसूली की जा रही है। बाकी जगह वसूली के लिए किसी कर्मचारी को नहीं लगाया गया है।
-----------
रूद्रपुर मोड़ के पास हो रही थी वसूली
दोपहर एक बजे रूद्रपुर मोड़ के पास छाता लगाए तीन लोग पूर्वी पटरी पर खड़े थे। शहर की ओर से आने वाले पिकअप, ऑटो, डीसीएम, टैक्सी आदि सवारी व माल भाड़ा वाले वाहनों से वसूली कर रहे थे। कुछ को रसीद दे रहे थे तो ज्यादातर वाहनों को बिना रसीद दिए पैसा लेकर छोड़ दे रहे थे। 40 मिनट में 27 वाहनों से वसूली की। जो चालक बिना रुपये दिए आगे बढ़ रहे थे उन्हें वसूलीबाज गालियां दे रहे थे।
विज्ञापन

----------
पुरवा चौराहा पर बना है अवैध वसूली का वैध अड्डा
शहर के पुरवा चौराहे पर डॉ. गिरीश नारायण गुप्ता के मकान के सामने एक शेड पड़ा है। इसमें नगर पालिका परिषद देवरिया की ओर से निर्धारित टैक्सी, टेंपो के स्टैंड शुल्क का बोर्ड लगाया गया है। दोपहर दो बजे यहां कोई वसूली कर्मी मौजूद नहीं था। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि वाहनों से वसूली करने वाले लोग आज नहीं आए हैं। ज्यादातर वह सड़क पर खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
रुपये न देने पर देते हैं धमकी कसया रेलवे ढाला के निकट भीखमपुर रोड स्थित टैक्सी स्टैंड के टेंपो चालक महेश, गुलाब चंद, बिहारीलाल आदि ने बताया कि रोजाना तीन से चार लोग स्टैंड शुल्क वसूल करने आते हैं। नहीं देने पर हमें धमकाया जाता है। वसूली करने वाले लोग कहते हैं कि शुल्क नहीं दोगे तो यहां से टैंपो नहीं चलाने देंगे। उनके साथ कभी-कभार नगर पालिका के कर्मचारी भी होते हैं, जो पहले स्टैंड शुल्क की वसूली करते थे।
--------------
बोले चालक:
आधा घंटा पहले कुछ लोग आए थे। वह कई लोगों से स्टैंड शुल्क के नाम पर वसूली करके ले गए हैं। शुल्क न देने पर अक्सर उनसे झड़प होती रहती है। - विनोद कुमार, ऑटो चालक भीखमपुर रोड
------------
वसूली करने वालों पर नगर पालिका के कर्मचारियों का हाथ रहता है। वह अक्सर धमकी देते हैं कि स्टैंड शुल्क नहीं दोगे तो ऑटो नहीं चलने दिया जाएगा। - विजय पाल, ऑटो चालक भीखमपुर रोड
----------
पुराने दर पर हो रही अवैध वसूली
पुरवा चौराहा पर मौजूद टेंपो चालक वजीर अंसारी, गणेश गुप्ता ने बताया कि जब स्टैंडों का ठेका होता था उसी दौरान नगर पालिका ने वाहनों के हिसाब से स्टैंड शुल्क निर्धारित किया था। रोक लगने के बाद भी उसी दर पर हम लोगों से वसूली की जा रही है। गोरखपुर रोड के वाहनों से जीप और पिकअप से 65 रुपये, छोटा टेंपो से 20 रुपये, बड़ा टेंपो से 30 रुपये, मिनी बस से 95 रुपये, बड़ी बस से 150 रुपये वसूली की जा रही है।
---------------
इन जगहों पर चल रहे अवैध टैक्सी स्टैंड
एसएसबीएल के पास, रागिनी मोड पर एक ऑटो चालक प्रद्युम्न ने बताया कि भीखमपुर रोड पर दो, सीसी रोड स्थित कुशवाहा गेट के पास व यातायात कार्यालय के सामने अवैध टैक्सी व टैंपो स्टैंड संचालित हो रहे हैं।
-----------------
रोजाना 60 हजार लोग करते हैं टैक्सी और टेंपो से यात्रा
शहर के विभिन्न मार्गों से रोजाना करीब 60 हजार लोग टैक्सी व टैंपो के सहारे यात्रा करते हैं। अवैध वसूली के चलते चालक किराया बढ़ाकर वसूलते हैं। कसया रोड के रामजी यादव ने बताया कि डीजल और मेंटिनेंस का खर्चा छांटने के बाद बचत बहुत कम हो पाती है। उसमें भी वसूली कर्मी सेंध लगा लेते हैं। मजबूरन हमें किराया बढ़ाकर लेना पड़ता है।

-----------
वर्जन
शहर में भटवलिया टैक्सी स्टैंड को छोड़ अब कहीं भी स्टैंड शुल्क की वसूली नहीं कराई जा रही है। अगर कोई अवैध वसूली कर रहा है तो वाहन चालक इसकी शिकायत करें। वसूली करने वाले व्यक्ति व संलिप्त कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - रोहित सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed