फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   husband flew away wife reached police station

Deoria News: समूह से बहू के नाम लिया कर्ज, फिर पति के साथ भेज दिया दिल्ली

Mon, 01 Apr 2024 11:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 01 Apr 2024 11:27 AM IST
विज्ञापन
husband flew away wife reached police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के भटहर की एक विवाहिता के नाम से ससुराल वालों ने पहले समूह से 35,000 रुपये कर्ज लिया, फिर पति के साथ उसे दिल्ली भेज दिया। एक माह बाद जब पत्नी गर्भवती हुई तो उसे और ढाई साल के बेटे को दिल्ली छोड़कर पति फरार हो गया।
विज्ञापन


विवाहिता ने दिल्ली के बुरारी थाने में पति की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया और ससुराल चली आई। यहां ससुराल वालों ने घर में घुसने नहीं दिया तो वह मायके चली गई। उधर, जब पता चला कि पति बिहार में मौसी के घर जाकर छिपा है तो विवाहिता ने थाने पहुंच पुलिस से पति को ढूंढ़ने के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुसैला खुर्द निवासी राम नगीना प्रसाद ने बेटी जयमती की शादी 2020 में खुखुंदू के भटहर गांव में नितेश कुमार से की। शादी के डेढ़ साल बाद जयमती ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसी बीच ससुराल वालों ने बहू के नाम पर एक समूह से 35,000 कर्ज ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन बाद पति नितेश को बुलाकर जयमती को उसके साथ दिल्ली भेज दिया। एक माह समय बीतने के बाद एक दिन नितेश, पत्नी से एटीएम से रुपये निकालने की बात कहकर कमरे से निकला और फिर नहीं लौटा। जयमती ने बुरारी थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया।

पति का कुछ पता नहीं चला तो वह गांव आ गई। यहां ससुराल वालों ने घर में नहीं घुसने दिया। इसके बाद वह मायके चली आईं।

उधर, पति का मामा उल्टे जयमती पर पति को मारने का आरोप लगा रहा है। जयमती ने बताया कि पति नितेश ने सोशल मीडिया पर अपने मौसी के यहां की कुछ तस्वीरें वायरल किया है। कुछ लोगों के साथ जब वहां पहुंची हूं तो वह बाहर से जाकर कमरे में छिप गया है।

मौसी ने कमरे में ताला लगाकर मुझे मिलने नहीं दिया।
जयमती ने थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर दिलीप सिंह से गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच-पड़ताल की जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने अनभिज्ञता जताई।

घर में मोबाइल फेंकने का आरोप लगाकर युवक की पिटाई
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक पर घर में बैठीं लड़कियों के पास मोबाइल फोन फेंकने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। उधर, दूसरे पक्ष को जब इसकी जानकारी हुई तो वह भी मारने के लिए दौड़ा लिए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर के अंदर लड़कियां बैठी थीं। इसी बीच एक युवक ने घर में मोबाइल फोन फेंक दिया। इसपर लड़की पक्ष वालों ने युवक की पिटाई कर दी। उधर, जब युवक ने पिटाई होने की बात घर जाकर बताई तो उसके पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष को मारने के लिए दौड़ा लिया।

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि अभी मुझे ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed