{"_id":"62668496f25ca522c13a931c","slug":"husband-accuses-wife-of-harassing-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से परेशान पति पुलिस से बोला: साहब, वो मेरी बात नहीं सुनती, गांव के लोगों से पिटवाती है, ससुराल फोन करो तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से परेशान पति पुलिस से बोला: साहब, वो मेरी बात नहीं सुनती, गांव के लोगों से पिटवाती है, ससुराल फोन करो तो...
Mon, 25 Apr 2022 05:02 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Apr 2022 05:02 PM IST
सार
पति ने आरोप लगाते हुए कहा कि पत्नी बात नहीं मानती है और बिना किसी वजह के गांव के लोगों से उल्टा सीधा कहकर पिटवाती है। इसके अलावा डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुलाकर भी परेशान करती है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं का मामला अक्सर सामने आता है। लेकिन देवरिया जिले में पति-पत्नी का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
यहां बनकटा क्षेत्र के भठही भाट गांव के निवासी मनौव्वर अली ने तहरीर देकर पत्नी पर तरह-तरह से प्रताड़ित करने का आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शादी करीब एक साल पहले कुशीनगर के पिपरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।
विज्ञापन
आरोप है कि उनकी पत्नी बात नहीं मानती है और बिना किसी वजह के गांव के लोगों से उल्टा सीधा कहकर पिटवाती है। इसके अलावा डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुलाकर भी परेशान करती है। जब उसके मायके वालों को फोन कर बुलाते हैं तो वहां से भी कोई नहीं आता है।
23 अप्रैल की रात को नौ बजे पत्नी ने गांव के ही कुछ लोगों से उनकी पिटाई करा दी। अंधेरे का लाभ उठाकर पिटाई करने वाले मौके से फरार हो गए और पहचान में नहीं आ सके। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
23 अप्रैल की रात को नौ बजे पत्नी ने गांव के ही कुछ लोगों से उनकी पिटाई करा दी। अंधेरे का लाभ उठाकर पिटाई करने वाले मौके से फरार हो गए और पहचान में नहीं आ सके। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।