फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hundreds of acres of wheat crop Baraipatti miner

Deoria News: बरईपट्टी माइनर टूटने से सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल डूबी

Fri, 19 Jan 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Jan 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of wheat crop Baraipatti miner
किसानों ने माइनर की सफाई के नाम पर खानापूरी का लगाया आरोप
विज्ञापन


देवरिया। तरकुलवा ब्लॉक क्षेत्र में खजुरिया रजवाहा से निकली बरईपट्टी की माइनर कनकपुरा गन्ना तौल केंद्र और परसौनी गांव के बीच ओवरफ्लो होकर टूट गई। इससे करीब पचास किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल डूब गई है। किसानों का आरोप है कि माइनर की सफाई के नाम पर खानापूरी की गई है।
बरईपट्टी माइनर 31 दिसंबर को भी रामपुर धौताल गांव के सामने ओवरफ्लो होकर टूट गई थी। इससे करीब पंद्रह किसानों की 20 बीघा गेहूं की फसल बर्बाद हो गई थी। दो सप्ताह बाद बुधवार की रात परसौनी गांव के सामने फिर टूट गई। इससे आसपास के गांव तरकुलवा के ओमप्रकाश यादव, मठिया खरीद के सत्तार अंसारी, बशीर अहमद, मजीद, कनकपुरा के राजकुमार राव, अखिलेश सिंह, सत्येंद्र राव, योगेंद्र कुंवर परसौनी के कमलेश, मनोज, रामचंद्र, योगेंद्र आदि किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि गंडक विभाग हर साल नहर व माइनर की सफाई करता है, लेकिन यह कार्य खानापूरी तक सिमट कर रह गया है। माइनर में उगी घास और जमा सिल्ट की सफाई नहीं होने से नहर में पानी आने पर या तो यह ओवरफ्लो हो जाती है, या अधिक दबाव पड़ने पर नहर की पटरी टूट जाती है। गंडक विभाग के जेई रमेश चौरसिया ने बताया कि नहर टूटने की सूचना मिली थी, इसे दुरूस्त करा दिया गया है।

18जेएनडी10: मंहत अजय गिरी महाराज की फोटो।

18जेएनडी10: मंहत अजय गिरी महाराज की फोटो।

18जेएनडी10: मंहत अजय गिरी महाराज की फोटो।

18जेएनडी10: मंहत अजय गिरी महाराज की फोटो।

18जेएनडी10: मंहत अजय गिरी महाराज की फोटो।

18जेएनडी10: मंहत अजय गिरी महाराज की फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed