फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hundred acres of wheat crop burnt to ashes in three villages

तीन गांवों में सौ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

Mon, 04 Apr 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hundred acres of wheat crop burnt to ashes in three villages
तीन गांवों में सौ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
विज्ञापन

मदनपुर/रुद्रपुर। मदनपुर इलाके में सोमवार की दोपहर आग ने जमकर तांडव मचाया। गर्म पछुआ हवा के थपेड़ों के बीच आग बेकाबू होती देख किसानों के होश उड़ रहे। हवा शांत होने पर ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका, हालांकि अगलगी की घटना में मदनपुर, देवकली जयराम और फरीदपुर के किसानों की करीब सौ एकड़ खेतों में खड़ी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। आग से हुई क्षति का तहसील प्रशासन ने जायजा लिया।
सोमवार की दोपहर करीब एक बजे मदनपुर कस्बे के कामुपुर टोले पर एक खेत में चिंगारी से आग लग गई। आग की घटना के पीछे लोग शॉर्ट सर्किट होना बता रहे है। देखते ही देखते सरेह में आग की लपटें उठने लगीं। खेत में पक कर तैयार गेहूं की फसलों को जलता देख ग्रामीण आग बुझाने को दौड़ पड़े। पछुआ हवा के सहारे आग एक खेत से दूसरे खेत में तेजी से फैलने लगी। आग को बेकाबू होता देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ी में एक खराब हो गई। ग्रामीण जगह-जगह पंपिंगसेट के सहारे आग बुझाने लगे। करीब दो घंटे तक आग ने किसानों की पूंजी पर जमकर कहर बरपाया। आग मदनपुर के कामुपुर टोले से देवकली जयराम और फरीदपुर के किसानों के खेतों में पहुंच गई। लोग खेतों में पंपिंगसेट और ट्रैक्टर से खेत जोत कर आग बुझाने लगे। हवा शांत होने पर किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। किसानों ने फायर बिग्रेड की गाड़ी देर से पहुंचने पर लापरवाही का आरोप लगाया। किसानों ने आग से हुई क्षति के मुआवजे की मांग की। एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि तहसील प्रशासन की टीम आग से हुई क्षति का जायजा ले रही है। किसानों की मदद की जाएगी।
विज्ञापन

आंख के सामने जल रही फसल को बचाने में बेबस दिखे किसान
रुद्रपुर। मदनपुर इलाके में आंखों के सामने अपनी पूंजी को जलता देख किसान उसे बचाने में बेबस दिखे। साल भर की कमाई बर्बाद होती देख किसानों की आंखें भर आईं। किसान आग की लपटे शांत होने के बाद खेतों में पड़ी जली गेहूं की बालियों को निहारते रहे। मदनपुर के सलेहा खातून, अनिसुल हक, शमशाद खान, कमाल शेख, बेलाल शेख, एकराम शेख, अशफाक अहमद, सबरुद्दीन, बदरुद्दीन, गयासुद्दीन शेख, कामिल शेख, नेबुलाल,जयकरन, जयराम, देवव्रत आदि किसानों की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने कहा कि एक सप्ताह में फसल कट कर घर आने वाली थी, पर नियती को शायद कुछ और ही मंजूर था। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed