फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Human Rights Commission sent notice to DM and SP

Deoria News: मानवाधिकार आयोग ने डीएम और एसपी को भेजा नोटिस

Sat, 06 Jun 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Human Rights Commission sent notice to DM and SP
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में चोरी का आरोप लगाकर अनुसूचित जाति के किशोरी का बाल पड़कर गांव में घूमने और पेट में बांधकर पिटाई के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट और एसपी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मिश्रौली गांव के हरकेश गुप्ता कि गांव में किराने की दुकान है। आरोप है कि रविवार को उन्होंने गांव की एक किशोरी पर दुकान से चोरी का आरोप लगाते हुए पहले मां-बहन की गालियां दी। इसके बाद उसका बाल पड़कर घसीटते हुए पूरे गांव में घुमाया। इससे भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने अपने दरवाजे पर नीम के पेड़ में बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

उधर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने किशोरी को आपत्तिजनक ढंग से गांव में घूमने और पेड़ में बांधकर पीटने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने कहा है कि यह मानवाधिकार के गंभीर उल्लंघन का मुद्दा है। आयोग ने इस सिलसिले में जिला मजिस्ट्रेट और एसपी को नोटिस भेज कर घटना से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इस मामले में वॉयरल वीडियो और समाचार पत्र अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर स्थानीय पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed