फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hospital was running without registration, sealed

Deoria News: बिना पंजीकरण चल रहा था अस्पताल, सील

Thu, 19 Jun 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 19 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hospital was running without registration, sealed
देवरिया। शहर के राघव नगर मोहल्ले में बिना पंजीकरण के चल रहे निजी अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को सील कर दिया। मौके पर कोई मरीज नहीं मिला। डिप्टी सीएमओ अधिकारी डॉ. आरपी यादव के नेतृत्व में डिप्टी सीएमओ डॉ. हरेंद्र कुमार, राय कमलेश्वर श्रीवास्तव, एमपी तिवारी दोपहर में निजी अस्पतालों का निरीक्षण करने निकले। टीम शहर के राघव नगर मोहल्ला स्थित कृष्णावती हेल्थ केयर सेंटर पर पहुंची। वहां मौजूद लोगो से अस्पताल से संबंधित अभिलेख मांगे, मगर उपलब्ध नहींं कराया गया।
विज्ञापन

जांच में पता चला अस्पताल का पंजीकरण नहीं कराया गया है। बिना रजिस्ट्रेशन के ही मरीजों का उपचार किया जा रहा है। कौन डॉक्टर इलाज करता है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। डॉ. आरपी यादव ने बताया कि अस्पताल संचालक को कई बार नोटिस दिया गया था। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद अस्पताल का निरीक्षण किया गया। अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित होते मिल। उसे सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed