फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hospital

चलता फिरता अस्पताल है देसी गाय : खेमचंद

Sun, 08 Aug 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
hospital
रुद्रपुर में हुई विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा विभाग की बैठक में बोले राष्ट्रीय संगठन मंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा विभाग की रविवार को रुद्रपुर के पं. श्रीकृष्ण उपाध्याय महिला महाविद्यालय में बैठक हुई। इसमें देसी गाय के वैज्ञानिक महत्व और व्यवसायिक उपयोग पर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग के राष्ट्रीय संगठन मंत्री खेम चंद शर्मा ने कहा कि देसी गाय चलता फिरता अस्पताल है। गोरक्षा विभाग देश भर में देसी गाय के विज्ञान को प्रचारित करने में लगा है। हम घर-घर गाय, गांव-गांव गोशाला, यही हमारी निरोगशाला के मंत्र को लेकर देशी गाय पालन को व्यवसायिक बना रहे हैं। देसी गाय देश की सबसे ज्वलंत समस्याओं का निदान है।
विज्ञापन

उसका दूध, हड्डी, गोबर और मूत्र शरीर का हर अंग उपयोगी है। देसी गाय को वैज्ञानिक तरीके से पालकर नौजवानों की बेरोजगारी दूर हो रही है। उसके गोबर और गोमूत्र से तमाम तरह के उत्पाद बन रहे हैं। जो लाइलाज बीमारियों में सबसे कारगर इलाज साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि देसी गाय के मूत्र से गोनाइल और गोबर से धूप,शैैंपू और साबुन बन रहा है। गोरक्षा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गुरू प्रसाद सिंह ने कहा कि जर्सी गाय का दूध पूतना के दूध की तरह जहरीला है। देसी गाय का दूध अमृत है। देसी गाय संवर्धन कार्यक्रम के तहत गोरक्षा विभाग नस्ल सुधार को बढ़ावा दे रहा है। संगठन भारत के घर घर में देसी गाय के दूध को पहुंचाने का संकल्प लिया है। देशभर में गोरक्षा विभाग की 1200 गोशालाएं संचालित हो रहीं हैं। 100 प्रशिक्षण केंद्रों पर गाय से बनने वाले प्रोडक्ट की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने युवाओं को देसी गाय के संरक्षण और पालन में आगे आकर भारतीय संस्कृति की प्रतीक गाय की रक्षा करने की सलाह दी। इस अवसर पर गाय माता की आरती कर उनका पूजन किया गया। बैठक में प्रांत प्रमुख सतीश राय, प्रभाकर मिश्र, वासुदेव पटेल, मोहन उपाध्याय, मृदुला मिश्रा, भगवान यादव, अरविंद शुक्ला आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed