फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   holika dahan

Deoria News: होलिका दहन कर सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की

Sun, 24 Mar 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 24 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
holika dahan
फोटो समाचार.......
विज्ञापन

- होलिका दहन के बाद ढोलक की थाप पर जोगीरा और होली गीतों पर खूब ठूमके भी लगा
- होलिका दहन के साथ ही लोगों पर चढ़ा होली की खुमारी, चहुंओर बस फाग गीतों की धूम
- जिले में 1835 स्थानों पर हुआ होलिका दहन, संवेदनशील के रुप में चिन्हित 25 स्थानों पर प्रशासन की रही मौजूदगी
- उत्सव के उमंग से गांव से लेकर शहर तक की गलियां सराबोर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रंगों का पर्व होली का आगाज रविवार की रात होलिका दहन से हुआ। शहर के मालवीय रोड सहित सिविल लाइंस व शहर के अन्य इलाकों में भी तय मुहूर्त पर होलिका दहन हुआ। आचार्य की मौजूदगी में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर होलिका जलाई गई।
परंपरा के अनुसार शाम को मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने मालवीय रोड स्थित होलिका का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। लोगों ने उपली व कुछ स्थानों पर लकड़ी से होलिका जलाई।
विज्ञापन

शहर के रामगुलाम टोला, उमा नगर, न्यू काॅलोनी, आर्य नगर, राघव नगर, भटवलिया, नाथ नगर, खरजरवा, भुजौली काॅलोनी, देवरिया खास, हनुमान मंदिर चौराहा, देवरिया रामनाथ सहित ग्रामीण इलाके सलेमपुर, भाटपाररानी, बरहज, रुद्रपुर, लार, मेहरौना, चुनकी, रामपुरबुजुर्ग, सोहनपुर, रामपुर कारखाना, देसही देवरिया पथरदेवा, भटनी, भागलपुर, गौरीबाजार सहित अन्य इलाकों में शाम को घर-घर घूमकर पंचगोईठी मांगी गई। रात में एकत्रित सामग्री होलिका जलाने वाले स्थान पर पहुंचाने के बाद लकड़ी, गोइठा, पुआल आदि में आग लगाई गई। यहां तिल व गेहूं की बालियां भूनी गईं और जौ, तिल, गुझिया आदि जलती हुई आग में डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाग गीत से क्षेत्र रहा गुंजायमान
देवरिया। जिले में रविवार की रात उत्साह के साथ जगह-जगह होलिका दहन किया गया। होलिका दहन स्थल पर जुटे लोग ढोलक की थाप पर जोगीरा और होली गीतों पर खूब ठुमके लगाए। रात 10:56 बजे के बाद होलिका दहन स्थल पर उत्सव का माहौल था। ढोलक की थाप और झाल-हारमोनियम पर लोग - जोगीरा सा-रा-रा तो कहीं होली खेले नंदलाल... गीत गाते रहे। होलिका दहन के बाद लोगों ने होलिका की राख को अपने मस्तक पर लगाया। शहर से लगायत गांवों में कीर्तन मंडलियों ने यहां फाग गीत भी गाया। इसके बाद देर रात अपने-अपने घरों को लोग रवाना हुए। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका जलाने के दौरान पुलिस मुस्तैद रही। पूरी रात पुलिस की गश्त जारी रही।

1835 स्थानों पर हुआ होलिका दहन

देवरिया । रंगों के त्योहार होली को लेकर लोगों में काफी उल्लास दिख रहा है। दो रोज पहले से ही खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ बाजारों में उमड़ रही है। जिले में रविवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के 1835 स्थानों पर होलिका का दहन हुआ। संवेदनशील के रूप में चिह्नित 25 स्थानों पर प्रशासन की मौजूदगी में होलिका दहन हुआ। यहां पर दरोगा, बीट पुलिस अफसर के साथ ही कार्यकारी मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे।


उत्सव के उमंग
देवरिया। होली को लेकर बाजार गुलजार है। पिचकारी से लेकर रंगों की खरीदारी लोग खूब कर रहे हैं। उत्सव के उमंग से गांव से लेकर शहर तक की गलियां सराबोर नजर आ रही हैं। रविवार को बाज़ारों में काफी चहल-पहल देखी गई। पूरा बाजार होली के सामान से पटा हुआ है। बाजार में कपड़े, रंग-गुलाल तथा पिचकारियों की खरीदारी लोगों ने की। होली के मौके पर अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने वाले परदेसी भी अपने घर पहुंच रहे हैं। रविवार से ही जिले में लोगों पर होली की उमंग देखने को मिली। अलग-अलग संस्थानों व संगठनों में होली मिलन समारोह का दौर चला। जिले में मंगलवार को होली मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed