फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Holika Dahan at 2861 places, district divided into 36 sectors

Deoria News: 2861 स्थानों पर होलिका दहन, 36 सेक्टर में बंटा जिला

Mon, 02 Mar 2026 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan at 2861 places, district divided into 36 sectors
पडरौना। जिले में इस वर्ष 2861 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा खाका तैयार किया है। पूरे जनपद को छह जोन और 36 सेक्टर में विभाजित कर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। छह तहसीलों के एसडीएम और क्षेत्राधिकारी अपने-अपने जोन की कमान संभालेंगे। सभी सेक्टरों में लगातार गश्त शुरू कर दी गई है। पर्व के दिन पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। जिले के 49 संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात कर्मी होलिका दहन स्थलों पर पहुंचकर समितियों के सदस्यों से संपर्क स्थापित करेंगे और मोबाइल नंबर साझा करेंगे। प्रत्येक स्थल की तस्वीर एप पर अपलोड की जाएगी तथा होलिका दहन के दिन हर घंटे की स्थिति लाइव दर्ज की जाएगी। जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है, जहां से सतत निगरानी होगी। बीते पांच वर्षों में जहां-जहां विवाद हुए थे, वहां पीआरवी की विशेष तैनाती रहेगी। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। एएसपी ने बताया कि पडरौना और हाटा में निकलने वाले जुलूस में वर्दीधारी पुलिस कर्मियों के अलावा सादे वर्दी में भी पुलिस तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि संभावित उपद्रव बिंदुओं को चिह्नित कर अतिरिक्त बल तैनात करने की रणनीति बनाई है। चौकीदारों व गणमान्य नागरिकों से संवाद कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई है। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed