फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Holi Milan celebration organized in Khadda

Deoria News: खड्डा में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

Tue, 03 Mar 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 03 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Holi Milan celebration organized in Khadda
खड्डा (कुशीनगर)। नगर के शाही मैरिज हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व हमें मिलजुल कर रहने, आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। यह पर्व विभिन्न रंगों के माध्यम से एकता और समानता का प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि होली सनातन धर्म का प्रमुख पर्व है, जो सामाजिक सौहार्द्र और एकता का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कॉमेडियन सुनील सिंह की प्रस्तुति पर उपस्थित जनसमूह झूम उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने की तथा संचालन अजय गोविन्द राव उर्फ शिशु ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपलाल भारती, नगर पंचायत खड्डा प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, वरिष्ठ नेता आलोक तिवारी, संतोष मणि त्रिपाठी, मनोज जायसवाल, चंद्रप्रकाश तिवारी, बृजेश मिश्रा, संतोष जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सूरज गोविंद राव, सर्वजीत गुप्ता, हरगोविंद रौनियार, संग्राम यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed