फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hiyuwa burnt effigies of the BSP leader

हियुवा ने बसपा नेता का पुतला फूंका

Sun, 24 Jul 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 24 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Hiyuwa burnt effigies of the BSP leader
बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दकी का पकड़ी बाजार चौराहे पर पुतला जलाते हियुवा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मदनपुर। भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के परिवार के साथ बसपाइयों द्वारा बदसलूकी को लेकर रविवार को पकड़ी बाजार के शहिद चौक पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। उन्होंने बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला जलाकर बसपा सुप्रीमो के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान हियुवा कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर सिंह के समर्थन में आवाज बुलंद की। हियुवा के जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह गब्बू के नेतृत्व में कार्यकर्ता बसपा के खिलाफ सड़क पर उतरे। कहा कि बसपा नेता ने सरेेआम एक महिला और बेटी का अपमान किया है।
विज्ञापन

जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक महिला होने के बाद भी बसपा प्रमुख मायावती महिलाओं के सम्मान का ख्याल नहीं रख रही हैं। बसपा नेता प्रदेश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं। जिसे लेकर लोग सड़क पर उतर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा। भाजपा नेता के परिवार के साथ पूरे प्रदेेश के लोग हैं। उनके सम्मान की लड़ाई लड़ी जाएगी। पुतला जलाने वालों में राजू गिरी, भोला यादव, नवीन यादव, प्रमोद विश्वकर्मा, संदीप गिरी और जयप्रकाश गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed