चार को ऐतिहासिक बंद होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज स्थित धरनास्थल पर जिलाध्यक्ष शंखपाल सराफ ने कहा कि भाजपा के चेहरे से नकाब उतर गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली को विदेश भ्रमण से फुर्सत नहीं है। जबकि पूरे देश के ज्वेलर्स एक माह से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जिले के सांसद और विधायकों का रवैया तो और खराब है। इन लोगों ने आंदोलनकारियों का हाल जानने में रुचि नहीं दिखाई है।
उपाध्यक्ष नीरज सराफ और वासुदेव वर्मा ने केंद्र सरकार की नीतियों की गलत बताया। उन्होंने कहा कि स्वर्ण कारोबारियों का आंदोलन जरूर रंग लाएगा। चार अप्रैल की बंदी ऐतिहासिक होगी। उधर, आंदोलनकारियों द्वारा आत्मदाह पर अड़े अजय वर्मा को आत्मदाह करने से विफल कर दिया गया। सभा को शक्ति गुप्त, प्रेम अग्रवाल, मंटू जायसवाल, धनोज जायसवाल, हृदय नारायण जायसवाल, गंगा सागर गुप्त, पंकज वर्मा, राजेश सराफ, कैलाश सराफ, उमाशंकर आदि ने संबोधित किया।