फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hindu yuva vahini burn sugarcane

हियुवा ने गन्ना जलाकर नाराजगी जताई

Fri, 18 Dec 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Fri, 18 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी ने प्रतापपुर चीनी मिल में पेराई शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि दिसंबर का आधा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक चीनी मिल को चालू नहीं किया गया है। एक सप्ताह में चीनी मिल में पेराई शुरू नहीं होने पर जिलाधिकारी कार्यालय का तालाबंदी करने की चेतावनी दी। गन्ना को जलाकर अपने गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन



जिला संयोजक नीरज शाही की अगुवाई में कार्यकर्ता शुक्रवार को दिन में सुबाष चौक पर एकत्र हुए। सरकार पर किसान विरोधी का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता से किसान आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है। मौसम की मार झेल रहे किसानों की हालत और बिगड़ गई है। प्रतापपुर चीनी मिल का संचालन अब तक शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन


किसानों को इस वक्त कुछ सूझ नहीं रहा है। खेत में तैयार गन्ना की फसल को देखकर किसान खून के आंसू रो रहा है। हालांकि जनप्रतिनिधि और अधिकारी कोई पहल नहीं कर रहे हैं। इसके चलते किसानों में नाराजगी है। उनका कहना था कि किसानों का प्रदर्शन एक संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह के अंदर चीनी मिल में पेराई शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जिलाधिकारी कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। कार्यक्रम में मुन्ना राय, सुबाष तिवारी, सुरेंद्र चौरसिया, मृत्युंजय कुमार, गुड्डू पहलवान, बलवंत सिंह, अवधेश सिंह, विजय पंडित, मैनेजर सिंह, धनवंत सिंह, पूजा सिंह, जितेंद्र वर्मा, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed