{"_id":"581cc0b74f1c1bc52b437403","slug":"hindu-youth-corps-will-undertake-awareness-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू युवा वाहिनी चलाएगी जनजागरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू युवा वाहिनी चलाएगी जनजागरण अभियान
देवरिया
Updated Fri, 04 Nov 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
महारानी चंडिका छात्रावास में हियुवा कार्यकर्ताओं ने बैठक की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। हिंदू युवा वाहिनी गांवों में जनजागरण अभियान चलाएगा। इस अभियान के तहत गांव के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को महारानी चंडिका छात्रावास में वाहिनी की हुई बैठक में लिया गया। जिला प्रभारी विनय जायसवाल ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की कारस्तानी आम जनता पर भारी पड़ने लगी है। जिले में समस्याओं का अंबार लगा है। प्रदेश सरकार की अपने व्यस्तता में रहने के कारण अधिकारी भी निरंकुश हो गए हैं। जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।
हत्या और लूटपाट की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एक रणनीति के तहत धरना-प्रदर्शन करें ताकि अधिकारियों की नींद हराम हो जाए। जिला संयोजक नीरज शाही ने कहा कि धान क्रय केंद्र नहीं खुले हैं। प्रतापपुर चीनी मिल किसानों का पैसा नहीं दे रहा है। जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा कि अब जिला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने का वक्त आ गया है।
बैठक में घनश्याम मणि, शैलेंद्र सिंह, धनवंत सिंह, रणविजय सिंह, नवीन यादव, नरसिंह पटेल, भीम यादव, राजकुमार शाही, त्रिभुवन प्रजापति, प्रतीक राय, संदीप तिवारी, ओम प्रकाश मिश्र, सतीश वर्मा, अमित मोदनवाल आदि मौजूद थे।