फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   highvoltage line fell nefue died uncle burnt

हाई वोल्टेज तार टूटकर गिरने से भतीजे की मौत, चाचा झुलसा

Mon, 27 Jun 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
highvoltage line fell nefue died uncle burnt
हाई वोल्टेज तार टूटकर गिरने से भतीजे की मौत, चाचा झुलसा
विज्ञापन

दोनों धान के खेत में पानी चला रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के पिपरा उत्तर पट्टी गांव में सोमवार को 11 हजार हाईवोल्टेज का तार टूटकर खेत में गिर गया, वहीं धान के खेत में पानी चला रहे चाचा और भतीजा उसकी चपेट में आ गए और दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों की मदद से भाटपाररानी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया और चाचा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पिपरा उत्तर पट्टी गांव निवासी धीरेंद्र सिंह (40) और उनका भतीजा साहिल सिंह (21) पुत्र जितेंद्र सिंह खेत में धान की रोपाई के लिए पानी चला रहे थे। खेत के ऊपर से ग्यारह हजार हाई वोल्टेज तार गुजरा है। धीरेंद्र सिंह के पिता जोगेंद्र सिंह ने थानाध्यक्ष खामपार को दी गई तहरीर में कहा है कि अचानक तेज हवा चलने से हाई वोल्टेज तार टूटकर खेत में काम कर रहे जितेंद्र सिंह के ऊपर गिर पड़ा। उसके चाचा धीरेंद्र सिंह पास में पहुंचे तो वह भी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। आसपास के लोग विद्युत उपकेंद्र भिंगारी बाजार को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति ठप कराए। परिजन व आसपास के लोगों की सहायता से दोनों को भाटपाररानी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने साहिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीरावस्था में देख धीरेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष खामपार बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गंभीर रूप से झुलसे धीरेंद्र सिंह का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed