फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   High voltage current landed in Fatepur

फत्तेपुर में घरों में उतरा हाई वोल्टेज करंट

Sun, 14 May 2017 11:00 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 May 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
High voltage current landed in Fatepur
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
 फत्तेपुर गांव में रविवार की सुबह लोगों के घरों में करंट उतर गया। बिजली बोर्ड से मोबाइल का चार्ज निकालते समय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। वहीं अन्य घायल महिला घायल हो गई। महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

दिन में करीब 11 बजे फत्तेपुर गांव में अचानक करंट आ गया। दो घरों में बिजली के उपकरण जल गए। वोल्टेज हाई देख सत्यवान निषाद की पत्नी रिंकी देवी उम्र करीब 24 वर्ष बिजली बोर्ड में लगे चार्ज कराने को मोबाइल निकालने गई। वह बोर्ड का स्वीच ऑफ कर रही थी कि करंट की चपेट में आकर वह झुलस कर गिर गई। घर वाले उसे उपचार कराने को लेकर जिला अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की एक दस माह की महिमा बेटी भी है। घर वालों के अनुसार वह गर्भवती भी थी। घर वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए दाह संस्कार कर दिया। महिला की मौत से गांव में मातम छा गया।  वही भटौली गांव के ही जसवंत निषाद की पत्नी सरिता देवी भी करंट से घायल हो गई। महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

वाटर पंप में उतरा करंट, तीन घायल
एकौना। वाटर पंप में करंट उतरने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में कराया गया। इसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की दोपहर एकौना गांव में हैंडपंप में लगे वाटर पंप पर कुछ लोग स्नान कर रहे थे। इस दौरान हाईवोल्टेज होने से पंप में करंट आ गया। इसकी चपेट में आने से गांव के श्यामबचन 70 वर्ष, सत्यम सात वर्ष और जयप्रकाश 35 वर्ष घायल हो गए। करंट से तीन लोगों को घायल देख गांव के लोगों में भय बन गया। घायलों को लेकर लोग उपचार के लिए सीएचसी ले गए। इसमें श्यामबचन की हालत गंभीर बनी है। 
हाईटेंशन तार टूटा, गर्मी से बेहाल
हाईवोल्टेज से कई घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले
 बिजली के टेक्निकल फॉल्ट से कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। गर्मी से शहरवासी परेशान रहे। कामकाज निपटाने में पानी किल्लत से जूझने लगे। महकमे के खिलाफ उपभोक्ताओं में नाराजगी है।

शहर के रामलीला मैदान सब स्टेशन से जुड़े इलाकों के उपभोक्ताओं की मुसीबत दूसरे दिन भी बरकरार रही। भुजौली कॉलोनी चौराहे के पास जंफर जल गया। इसके चलते 11 हजार वोल्टेज की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा हाईवोल्टेज से देवरिया खास के कई घरों में उपकरण जल गए। देवरिया खास के अलावा भुजौली कॉलोनी के विभिन्न मोहल्ले में बिजली गुल हो गई। दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश बढ़ती गई। कुछ देर बाद घरों में इन्वर्टर जवाब दे दिए। पानी के लिए हैंडपंप से निपटाना पड़ा। दोपहर में गर्मी से उपभोक्ता परेशान हो गए। इसके चलते रविवार की छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया। गोरखपुर रोड स्थित कैलाशपुरी मोड़ के समीप 9.35 बजे हाईटेंशन तार टूट गया। इसके चलते भगदड़ मच गई। लोगों की सजगता से हादसा टल गया। इससे गोरखपुर रोड, अहमद नगर, अली नगर आदि मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। दिन में 11 बजे तार को दुरुस्त किया जा सका। इसके बाद बिजली सप्लाई शुरू हुई तो मोहल्लेवासी कामकाज निपटाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed