फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   High tension wires hanging over the main roads

Deoria News: मुख्य मार्गों पर लटक रहे हाईटेंशन लाइन के तार

Fri, 27 Feb 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
High tension wires hanging over the main roads
देसही देवरिया। बिजली निगम की लापरवाही की वजह से गांवों में ग्यारह हजार से लेकर एलटी तार मुख्य मार्गों और गांवों में नीचे तक लटके पड़े हुए हैं। यह सप्लाई कभी भी लोगों के जान पर भारी पड़ सकती है। स्थानीय लोगों की मांग पर जिम्मेदार ध्यान भी नहीं दे रहे। इमिलिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े पिपरा मदन गोपाल गांव में मुख्य मार्ग पर एलटी तार का केबल महीनों से बीच सड़क पर लटक रहा। वाहनों में फंस जा रहा है। बसंतपुर गांव में एलटी का नंगा तार बांस-बल्लियों के सहारे होकर कौशलपुर टोला तक पहुंचा है। यह तार भी काफी नीचे हवा में लटक रहा है। इस बात की शिकायत स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से कई बार की। कोई लाभ नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed