फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   High tension wire breaker fall

Deoria News: हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, 55 गांवों की बिजली रही बाधित

Thu, 16 Jul 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
High tension wire breaker fall
तरकुलवा। मंगलवार की रात में बंजरिया गांव में हाईटेंशन तार अचानक टूटकर गिरने से 55 गांवों की बिजली आपूर्ति 11 घंटे ठप रही। बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बंजरिया में हाईटेंशन तार टूटकर एक शख्स के छत पर गिर गया। इससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना पर बिजली कर्मचारियों ने बंजरिया गांव की लाइन काट दी। कुछ देर बाद ही इस फीडर की मेन लाइन में खराबी आ गई। इससे 55 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात लोगों को उमस भरी गर्मी में बेहाल होना पड़ा।
विज्ञापन

अवर अभियंता लवलेश सिंह ने बताया कि बंजरिया फीडर की मेन लाइन में फॉल्ट हो गया था। इसके चलते आपूर्ति ठप हो गई थी। फॉल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed