फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hetimpur park will be fragrant with Kolkata's flowers

Deoria News: कोलकाता के फूलों से महकेगा हेतिमपुर का पार्क

Sun, 30 Nov 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 30 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hetimpur park will be fragrant with Kolkata's flowers
देसही देवरिया। हेतिमपुर नगर पंचायत में आकांक्षी नगर योजना के तहत जिले का पहला पार्क बनकर तैयार हो गया है। करीब 45 लाख रुपये से बना यह पार्क कोलकाता के फूलों से महकेगा। इसके अलावा पार्क में जैस्मिन के पौधे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर के वार्ड नंबर छह में राज्य सरकार की आकांक्षी नगर योजना के अंतर्गत 44.97 लाख रुपये की लागत से आकांक्षी पार्क बनाया गया है। 40 मीटर लंबे और 16 मीटर चौड़े इस पार्क में ओपन एयर जिम, योगा सेंटर आदि का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

कोलकाता से फूल मंगाकर पार्क को सजाया जा रहा है। इन फूलों की खुश्बू से नगर पंचायत मंहकेगा। रंग-बिरंगी लाइटों से पूरा पार्क जगमग होगा। पार्क में जैस्मिन या कामिनी का पौधा भी लगाया जाएगा। यह एक सुगन्धित, खुशबूदार और सजावटी पौधा है। परिसर में स्पंज वाली मिट्टी व घास लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed