{"_id":"6ac15243898af110970b4fc7","slug":"hetimpur-nagar-panchayat-to-be-under-third-eye-surveillance-deoria-news-c-208-1-deo1026-193334-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीसरी आंख की निगरानी में होगी हेतिमपुर नगर पंचायंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीसरी आंख की निगरानी में होगी हेतिमपुर नगर पंचायंत
Sun, 04 Oct 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर जल्द ही तीसरी आंख की निगरानी में होगा। नगर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए तीन प्रमुख और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
इसके लिए राज्य वित्त योजना से 10 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। नगर पंचायत प्रशासन ने कैमरे लगाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हेतिमपुर नगर पंचायत जिले के आखिरी छोर पर है और यहां से कुशीनगर जिले की सीमा शुरू होती है। ऐसे में नगर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की पहल की गई है। हेतिमपुर-देवरिया मोड़, मुख्य कस्बा और कुंवर टोला में कैमरे लगाए जाएंगे। इससे प्रमुख स्थानों पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।
नगरवासियों रमेश जायसवाल, धनंजय कुमार त्रिपाठी, सूरज मोदनवाल, रमेश सिंह, नेहरू जायसवाल और ओमप्रकाश आदि ने कहा कि सीसीटीवी लगने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि तीन प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगाने के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। जल्द ही कैमरे लगाए जाएंगे।