{"_id":"63485c4820996775fb44535f","slug":"heavy-vehicles-stopped-on-bhagalpur-bridge-salempur-news-gkp453940623","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागलपुर पुल से चार दिन तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागलपुर पुल से चार दिन तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक
विज्ञापन

कांपते पुल की मरम्मत के लिए सेतु निगम की मांग पर डीएम ने दिया पुल बंद करने का आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। सरयू नदी पर बने भागलपुर पुल पर मरम्मत कार्य के चलते पुल से दोपहिया वाहन छोड़ सभी वाहनों पर चार दिन के लिए रोक लगा दी गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने आदेश दिया है।
सेतु निगम द्वारा जनवरी माह से ही पुल का मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। इसको लेकर सात माह तक भारी वाहनों का आवागमन बंद रहा। अगस्त माह में क्षेत्रीय लोगों की मांग पर पुल से भारी वाहनों का आवागमन विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया था।
मरम्मत कार्य चलता रहा, जिससे भारी वाहनों के आवागमन से पुल में दरार फिर बढ़ गई और पुल कांपने लगा है। वाहनों के आवागमन से पुल के मरम्मत कार्य में बाधा आ रही थी। इसको लेकर सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक ने डीएम से पुल को बंद करने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन
डीएम ने 17,18 अक्तूबर और 20, 21 अक्तूबर को चार दिन दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि वाहनों के आवागमन से मरम्मत कार्य में बाधा आ रही थी, जिसको लेकर चार दिन पुल को अनुमति के बाद बंद किया जा रहा है।
इंसेट-
बिना सूचना के तीन घंटे बंद रहा भागलपुर पुल
भागलपुर। बलिया को जोड़ने वाले पुल पर बिना सूचना के सेतु निगम ने तीन घंटे के लिए दोपहिया छोड़ सभी वाहन का आवागमन पूर्ण रूप से बंद कर दिया। इससे पुल से यात्रा करने वाले राहगीरों के वाहनों की पुल के दोनों तरफ लंबी लाइन लग गई। इससे अफरा-तफरी मची रही। पुल पर मरम्मत के कार्य के चलते सेतु निगम के अधिकारियों ने पुल को सायं तीन से छह बजे तक पुलिस के सहयोग से बंद कर दिया। इससे बलिया, वाराणसी की यात्रा करने वाले राहगीरों को तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। छह बजे के बाद पुल से आवागमन शुरू हुआ।