{"_id":"6a53e4dc341ff8c93500e498","slug":"heavy-vehicles-prohibited-on-road-at-pulia-dhansi-rudrapur-gauri-bazar-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-186684-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिया धंसी, रुद्रपुर-गौरी बाजार पर मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिया धंसी, रुद्रपुर-गौरी बाजार पर मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक
Mon, 13 Jul 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिया का एप्रोच धंसने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक, खजुहा पर लगा बैरिकेडिंग।
रुद्रपुर। मानसून की पहली जोरदार बारिश ने स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन के जल निकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी। शनिवार की रात हुई बारिश नगर के मोहल्लों में आफत बन कर बरसी।
चार वार्डों में नालियों का पानी ऊफना कर सड़कों पर फैल गया और लोगों के घरों में घुस गया। रुद्रपुर- गौरी बाजार मार्ग पर पुलिया के समीप एप्रोच धंसने से प्रशासन ने बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। खजुहा चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई है।
बारिश से नगर के बस स्टेशन से पुराना चौक रोड पर जाने वाली सड़क पर नाली का पानी भर गया है। मस्जिद और लाला वार्ड के घरों में नालियों का पानी घुस गया।
पीजी कॉलेज रोड पर जल निकासी का इंतजाम नहीं होने के कारण रामजी सहाय पीजी कॉलेज का खेल मैदान तालाब बन गया। बस स्टेशन से मंदिर मार्ग होते हुए रामचक गांव में जाने वाले रास्ते पर जल भराव से दुश्वारियां बढ़ गई है।
विज्ञापन
मस्जिद वार्ड में नाली का पानी ऊफना कर पूर्व विधायक रामजी सहाय के घर में घुस गया। इसका फोटो भी लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया।
नगर के खजुहा चौराहे से मंदिर मार्ग पर मिशन स्कूल के आगे मुख्य मार्ग के पुलिया का एप्रोच धंस गया। हालांकि, मार्ग पर तीन माह पहले की नाला का निर्माण हुआ है। बावजूद इसके जगह-जगह पानी लग गया। इस बावत ईओ नितेश गौरव ने कहा कि नालियों की सफाई कराकर जलभराव दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। सफाई कर्मी लगाए गए है।