{"_id":"69c2e8e03637f168ec005ae1","slug":"hearing-on-10-cases-in-the-meeting-of-district-sainik-bandhu-instructions-for-disposal-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-177784-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जिला सैनिक बंधु की बैठक में 10 प्रकरणों पर सुनवाई, निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जिला सैनिक बंधु की बैठक में 10 प्रकरणों पर सुनवाई, निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन
देवरिया। जिला सैनिक बन्धु की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में आयोजित की गई। इसमें पूर्व सैनिकोंं की समस्याओं पर विचार किया गया और समाधान के लिए संबंधित को निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई और उनके अनुपालन की स्थिति की जानकारी ली गई।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करेगा। बैठक में कुल 10 पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए। प्राप्त प्रकरणों में भूमि विवाद, बैनामा, गैस सिलेंडर, अवैध कब्जा, रास्ता विवाद तथा पैमाइश जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।
अपर जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को पत्रावली भेजकर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक मामले का शीघ्र एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने और प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल सुधाकर त्यागी ने बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से अपील की कि वे अपने प्रार्थना पत्र के साथ पूर्व सैनिक पहचान पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करें।