{"_id":"5fbe98438ebc3e9bb925ac4f","slug":"hear-problems-of-people-in-your-offices-at-12-noon-officers-deoria-news-gkp3745361165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने कार्यालयों में दोपहर 12 बजे लोगों की समस्याएं सुनें अधिकारी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने कार्यालयों में दोपहर 12 बजे लोगों की समस्याएं सुनें अधिकारी: डीएम
विज्ञापन

देवरिया। डीएम अमित किशोर ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यालय में सुबह दस से 12 बजे तक मौजूद रहकर जन समस्याओं की सुनवाई करें। इस अवधि में अनुपस्थित मिले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वह बुधवार को विकास भवन के गांधी सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
बिजली बकाये की समीक्षा में कहा कि निगम के अधिशासी अभियंता वसूली कार्य को प्रभावी बनाएं। विभागों पर जो बकाया है, उसकी वसूली में भी तेजी लाएं। विभागों से कहा कि जिसके पास बिजली बिल के लिए बजट नहीं है, वह अपने विभागाध्यक्ष को डिमांड करें। डीएम ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कहा कि जो भी निर्माण हो उसमें गुणवत्ता व समयबद्धता का ख्याल रखा जाए। मंडी समिति में निर्माणाधीन भवन के गुणवत्ता की जांच के लिए समिति गठित करने का निर्देश दिया। बीडीओ भटनी को अपने ब्लॉक मुख्यालय पर निवास नहीं करने पर नाराजगी जताई।
डिप्टी आरएमओ को धान क्रय में और तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि जो भी केंद्र प्रभारी धान खरीद में शिथिलता बरते उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर सभी अधिकारी ध्यान दें। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, डीडीओ श्रीकृष्ण पांडेय, डीसी मनरेगा गजेंद्र त्रिपाठी, डीएसओ विनय कुमार सिंह, डीडी कृषि डॉ. एके मिश्र, सीवीओ डॉ. विकास साठे, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड कमल किशोर, प्रांतीय खंड अशोक चौधरी, आरईडी टीएन राय, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव, मृत्युंजय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।