फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Health worker dies after falling from train on railway bridge

Deoria News: स्वास्थ्यकर्मी की रेलवे पुल पर ट्रेन से गिरकर मौत

Tue, 06 Jan 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 06 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Health worker dies after falling from train on railway bridge
भागलपुर (देवरिया)। लैब टेक्निशियन पद पर सलेमपुर में तैनात बलिया जिले के उभांव गांव निवासी निर्भय कुमार यादव की रेलवे पुल पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भटनी-वाराणसी रेलखंड के सरयू नदी पर बने रेलवे पुल से सोमवार की देर शाम निर्भय कुमार यादव पुत्र स्व. दीवाकर यादव ग्राम भीटा भुआरी, थाना उभांव, जनपद बलिया निवासी सलेमपुर स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्निशियन पद पर संविदा पर तैनात थे। वह विकलांग भी थे।
विज्ञापन

सोमवार की शाम इंटरसिटी ट्रेन से घर जाने के लिए बेल्थरा रोड स्टेशन जा रहे थे। अभी ट्रेन रेलवे पुल पर पहुंची थी कि किसी कारण से वह तीसरे-चौथे खंभे के पास पुल से टकराते हुए नदी के रेत में गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात पुल पर काम कर रहे मजदूरों ने देखा कि किसी व्यक्ति का शव पुल के नीचे रेत में पड़ा है। मजदूरों ने इसकी सूचना भागलपुर चौकी पर दी। चौकी इंचार्ज संतोष सिंह ने हमराहियों के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। बेल्थरा रोड स्टेशन पर इंतजार कर रहे परिजन ने मोबाइल पर फोन किया तो चौकीदार ने स्वास्थ्यकर्मी का फोन उठाया और परिजनों को मौत की सूचना दी। रात में ही परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान किया। एसओ मईल राकेश सिंह ने बताया कि ट्रेन से गिरकर एक स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed