फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   health team inquired regarding death in hospital

इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की निजी अस्पताल की जांच

Mon, 29 Nov 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
health team inquired regarding death in hospital
इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की निजी अस्पताल की जांच
विज्ञापन

भटनी। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में परिवारीजनों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। इस मामले में सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को अस्पताल पहुंची। टीम ने इस दौरान अस्पताल जांच करने के बाद कर्मियों और परिजनों का पक्ष सुना। स्वास्थ्य टीम मंगलवार को अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेगी। वहीं पुलिस अस्पताल के डॉक्टरों व कर्मियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

भटनी नगर के नकहनी चौराहे पर स्थित न्यू जीवन अस्पताल में इलाज के दौरान बेहराडाबर गांव की सहदेवा देवी की मौत हो गई। परिवारीजनों ने अस्पताल वालों पर गलत इंजेक्शन लगाने और मौत के बाद जिला अस्पताल रेफर करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रात को ही पुलिस ने बेटे रविदास रमायन प्रसाद की तहरीर पर अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मियों पर केस दर्ज कर लिया। परिवारीजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मियों की शिकायत डीएम और सीएमओ से भी की है। सीएमओ के निर्देश पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घटना की जांच करने के बाद अस्पताल और परिजनों से भी उनका पक्ष लिया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य टीम जांच करने गई थी। जल्द ही इसकी रिपोर्ट सीएमओ व डीएम को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed