फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Health Fair: Symptoms of malaria found in 149 patients

आरोग्य मेला : 149 मरीजों में मलेरिया के लक्षण मिले

Mon, 30 Mar 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 30 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Health Fair: Symptoms of malaria found in 149 patients
देवरिया। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को 2905 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों की जरूरी जांच की गई। साथ उचित परामर्श और दवा देकर घर भेज दिया गया। आरोग्य मेले में 149 मरीज मलेरिया के लक्षण वाले मिले। वहीं डेंगू के लक्षण वाले 20 मरीज, हेपेटाइटिस बी के लक्षण वाले 32 और हेपेटाइटिस सी के लक्षण वाले 22 मरीज मिले। सभी मरीजों के रक्त जांच के लिए नमूने लिए गए। साथ इन्हें आगे के इलाज के लिए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पड़री बाजार संवाद के अनुसार नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पड़री बाजार में आरोग्य मेले में करीब 55 मरीज आये। इनका स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित किया गया। यहां शुगर जांच के लिए आये मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। चिकित्सा प्रभारी डाॅ. अशद खान ने बताया की अभी तक शुगर जांच के लिए किट आदि उपलब्ध नहीं है। इसलिए शुगर जांच नही हो पा रहा है। शुगर जांच की सुविधा के लिए उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन

भागलपुर प्रतिनिधि के अनुसार, आरोग्य मेले के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 39 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई। यहां आने वाले मरीजों में अधिकांश सर्दी जुकाम और बुखार के मरीज रहे। प्रभारी डॉ. रजत कुमार ने बताया कि आरोग्य मेले में बुखार, जुकाम ,सुगर के मरीजों की संख्या अधिक रही। सात मरीजों की ब्लड जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें चार शुगर, एक बलगम और दो मलेरिया की जांच कर स्वास्थ्य केंद्र पर दवा दी जा चुकी है। सुबह से 39 मरीजों का जांच कर दवा दी गई है। इस दौरान, फार्मासिस्ट मनोज कुमार,बीपीएम रामकेश यादव, मौजूद रहे।
बरियारपुर प्रतिनिधि के अनुसार, आरोग्य मेले मे विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 117 मरीज देखे गए। इसमें पथरदेवा विकासखंड के रामपुर अवस्थी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ योगेश कुमार ने 42 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई। इसमें सर्दी-जुकाम,बुखार, और इन्फेक्शन के मामले ज्यादा पाए गए। सरौरा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. राजेश कुमार ने 40 मरीजों को देखा जिसमे सबसे ज्यादा सर्दी, बुखार के मरीज आए। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर में डॉ. राज बहादुर तिवारी ने 35 मरीजों का इलाज किया।

मईल प्रतिनिधि के अनुसार, नया स्वास्थ्य केंद्र ठेगंवल दूबे पर डॉ. शोभनाथ ने 26 मरीजों का इलाज किया। इसमें अधिकांश मरीज बीपी, जुकाम , खांसी, सर्दी व गैस के आए थे। जिसे जांच कर दवा दी गई। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मईल में डॉ. अनिल कुमार प्रजापति ने 35 मरीज देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed