फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Health facilities should be provided in flood affected villages: CMO

बाढ़ प्रभावित गांव में दी जाएं स्वास्थ्य सुविधाएं : सीएमओ

Sat, 13 Jul 2024 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Health facilities should be provided in flood affected villages: CMO
-बाढ़ प्रभावित गांव परसिया देवार में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
विज्ञापन


-सीएमओ ने किया स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बरहज ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित गांव परसिया देवार में शनिवार को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती की जांच, टीकाकरण, बीपी, शुगर की जांच सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की गई हैं।
शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेन के चिकित्सकों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। मरीजों को जुकाम, बुखार, पेट दर्द, त्वचा रोग और फंगल इंफेक्शन स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ सेनेटरी पैड और निशुल्क दवाएं भी दी गईं। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ ने मरीजों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता द्वारा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के लिए क्षेत्र में चलाई रही गतिविधियों एवं गृह भ्रमण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता के साथ रहते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करें। संचारी रोगों के पोस्टर को स्कूल में प्रमुख स्थान पर लगाया जाए। जिले में फाॅगिंग, एंटीलार्वा का छिड़काव कार्य भी युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए। सीएमओ ने कहा कि स्टाॅप डायरिया अभियान के तहत शून्य से पांच साल तक बच्चे को घर-घर जाकर ओआरएस का जीवन रक्षक घोल दिया जाए। इसके साथ ही कर्मी जिंक की गोलियां भी वितरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एमओआईसी डॉ. हरेंद्र कुमार, बीसीपीएम अजीत कुमार शर्मा, एएनएम सरिता, आशा संगिनी रंजना श्रीवास्तव, आशा विजयंती, संजुला यादव, मंजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed