फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   health department ready

Deoria News: होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने किए इंतजाम, स्वास्थ्य कर्मी मुस्तैद

Mon, 25 Mar 2024 06:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 25 Mar 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
health department ready
होली को लेकर स्वास्थ्य महकमा ने सुदृढ़ की इमरजेंसी व्यवस्था
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं से सुसज्जित दस बेड का वार्ड आरक्षित
होली पर स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी निरस्त

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। होली त्योहार पर संभावित हुड़दंग और दुर्घटना में घायल लोगों के इलाज को लेकर स्वास्थ्य महकमा ने तैयारियां की हैं। सीएचसी, पीएचसी पर इमरजेंसी व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। साथ ही अतिरिक्त डॉक्टर और कर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का वार्ड तैयार किया गया है। होली के दिन इमरजेंसी में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई। वहीं, डॉक्टर सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों का अवकाश निरस्त कर दिया गया है।
होली पर इमरजेंसी पर आने वाले मरीजों के इलाज को लेकर स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना है। इसको लेकर स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में उपचार के विशेष इंतजाम किए गए हैं। होली के दिन हुड़दंग, केमिकलयुक्त रंग, दुर्घटना व मारपीट में घायल लोग इलाज के लिए इमरजेंसी पहुंचते हैं। इसे देखते हुए जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित 17 सीएचसी व पीएचसी तथा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। यहां पर्याप्त मात्रा में दवा, आई ड्राॅप, चोट के मरहम, दर्द की दवा व इंजेक्शन के इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर, पैरामेडिकल व अन्य कर्मी मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

वहीं, मेडिकल कॉलेज में हर शिफ्ट में अतिरिक्त डॉक्टर, स्टाफ नर्स, एमपीडब्लू, सफाई की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी निरस्त रहेगी। विशेषज्ञ डॉक्टर 24 घंटे ऑन काल मौजूद रहेंगे। इसमें स्किन रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञ तथा सर्जन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली के दिन इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इसे देखते हुए इंतजाम किए गए हैं। सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। विशेषज्ञ चिकित्सक ऑन काल रहेंगे। दवाओं के पर्याप्त इंतजाम रहेंगे। अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों की भी तैनाती की गई है।

-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस

होली त्योहार को लेकर 17 सीएचसी व पीएचसी के इमरजेंसी पर व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। हर शिफ्ट में डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। दवा, मरहम पट्टी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
-डॉ. राजेश झा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed