{"_id":"600f0f718ebc3e545227fb44","slug":"health-clerk-protested-in-cmo-office-deoria-news-gkp38233524","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिकों ने धरना देकर सौंपा सीएमओ को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिकों ने धरना देकर सौंपा सीएमओ को ज्ञापन
विज्ञापन

प्रोन्नति सहित अन्य मांगें पूरी न होने पर यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन करेगा कार्य बहिष्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों ने सोमवार को दो घंटे तक सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया और 11 सूत्री ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। साथ ही जल्द समस्या का समाधान न होने पर एक फरवरी को पूर्ण कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई।
संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय तथा मंत्री अरुण शाही के नेतृत्व में लिपिक सीएमओ कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद दो घंटे तक धरना दिए और नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वरिष्ठ सहायक के एक हजार पद रिक्त हैं। कनिष्ठ लिपिकों को प्रोन्नति दी जानी है। कुछ लोगों का आदेश हुआ है, लेकिन लगभग साढ़े चार सौ लोग वंचित हैं। उन्होंने कहा कि कनिष्ठ लिपिकों को शीघ्र प्रोन्नति दी जाए। इसके अलावा पूर्व तथा वर्तमान की लंबित मांगों को पूरा किया जाए। ऐसा न होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुईं तो एक से छह फरवरी तक पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद दस फरवरी तक मांगें पूरी न होने पर 15 फरवरी से स्वास्थ्य निदेशालय लखनऊ में मंडलवार धरना-प्रदर्शन शुरू होगा। इसके बाद निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन सीएमओ डॉ. आलोक कुमार पांडेय को सौंपा गया। इस दौरान अजीत गुप्ता, जयनाथ यादव, सरिता शर्मा, आराधना पांडेय, रेखा श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, रामाश्रय चौहान, अनूप दुबे, जेपी शुक्ला, अजय यादव, अरुण सिंह, अशोक बरनवाल, अशोक प्रजापति, मंजू सिंह, गायत्री सिंह, अखिलेश जायसवाल, संजय सिंह, राजेश कुमार राय, सुधीर श्रीवास्तव, अजय तिवारी, अशोक शुक्ला, धनंजय शुक्ला, सुरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।