फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   He did obscene acts with a teenager and made her photo viral.

Deoria News: किशोरी से की अश्लील हरकत, फोटो वायरल किया

Tue, 06 Jan 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 06 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
He did obscene acts with a teenager and made her photo viral.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई एक 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर कर गांव के एक ट्रैक्टर चालक ने अश्लीलता किया और उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

जब इसकी जानकारी किशोरी के घरवालों को हुई है तो उन्होंने आरोपी की पिटाई कर दी। इसके बाद मामला थाने जा पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी रविवार को गांव के बाहर खेत की तरफ बकरी चराने गई थी। आरोप है कि गांव का एक ट्रैक्टर चालक किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा और उसका फोटो खिंच लिया। बाद में इंस्टाग्राम, फेसबुक और अपने डीपी पर लगा वायरल कर दिया। इसके बाद गांव का माहौल गरमा गया। इसकी जानकारी होने पर किशोरी के घरवालों ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी है। फिर मामला थाने पहुंचा और दोनों पक्षों ने तहरीर दे दिया।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी की धड़पकड़ में जुटी तो वह पीड़िता के घर सुलह-समझौता करने के लिए दबाव बनाने लगा। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
प्रभारी थानेदार एसएसआई जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी है। अब दोनों पक्ष समझौते की भी बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed