फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   havvy traffic in city

शहर में जाम ही जाम, बड़े वाहन भी चलते रहे

Wed, 29 Jul 2020 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
havvy traffic in city
शहर में जगह-जगह लगा जाम, वाहन चालक रहे परेशान
विज्ञापन

- बकरीद और रक्षाबंधन की खरीदारी करने निकले लोग
देवरिया। शहर में बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक जगह-जगह जाम लगा रहा, जो यहां के यातायात व्यवस्था की पोल भी खोल रहा था। हर रोड में जाम की स्थिति रही। बड़े वाहन भी बेरोक-टोक शहर के मुख्य मार्ग से आ-जा रहे थे। मुख्य मार्ग में जाम लगने की वजह से अन्य मार्गों पर भी जाम लग गया था। जाम की वजह से लोगों को काफी दिक्कतें हुईं।
बुधवार की सुबह से जाम का सिलसिला शुरू हुआ। गोरखपुर और कसया दोनों ओवरब्रिज पर जाम लगा रहा। स्थिति यह हुई कि लोगों को घंटों इसमें से निकलने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। यातायात पुलिस के जवान किनारे खड़े होकर तमाशा देख रहे थे। एक-दो होमगार्ड ही जाम समाप्त कराने के लिए जूझ रहे थे। जिला पंचायत गेट पर तो होमगार्ड ड्यूटी पर नहीं दिखे। शिव मंदिर के पास कुछ होमगार्ड और यातायात सिपाही पुलिया पर बैठकर भीड़ का तमाशा देखते रहे। मुख्य मार्ग में जाम लगने की वजह से हालत यह हुई कि कोतवाली रोड, जलकल रोड, मालवीय रोड, राघवनगर रोड, हनुमान मंदिर रोड, अस्पताल रोड समेत अन्य मार्गों में जाम लगा रहा। बड़े वाहनों के इस रास्ते चलने से और अधिक कठिनाई हुई। दूसरी तरफ सिविल लाइंस में नाला का निर्माण हो रहा है। इसके लिए सामान आधे सड़क तक रखा गया है। इसकी वजह से भी जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। बताया जा रहा है कि शनिवार और रविवार को लॉकडाउन की वजह से इस बीच पड़ने वाले त्योहार पर खरीदारों की भीड़ जुट रही है। इसी वजह से जाम लगा रहा।
विज्ञापन

जाम का नया प्वाइंट पुरवां चौराहा
देवरिया। इधर कुछ दिनों से पुरवां चौराहा जाम का नया प्वाइंट बन गया है। प्रतिदिन यहां जाम लग रहा है। कुछ दिन पूर्व टीएसआई रामवृक्ष यादव ने यहां सड़क किनारे पानी बहने के लिए रास्ता बनाया था। इसके बाद भी यहां जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed