फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Har-Har Mahadev resounded in pagodas, Jalabhishek was done by Vi-Vidhan

Deoria News: शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, वि-विधान से किया जलाभिषेक

Tue, 18 Jul 2023 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Har-Har Mahadev resounded in pagodas, Jalabhishek was done by Vi-Vidhan
कचहरी चौराहा ​स्थित ​शिव मंदिर पर ​​शिव भक्तो ने किया पूजन अर्चन।संवाद
जिले के सभी शिवालयों में भाेर से दिखा महिला-पुरूष श्रद्धालुओं का भक्ति भाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को जिले के शिवालयों में भक्ति भाव का संगम दिखा। भोर से ही महिला-पुरुष पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक के लिए मंदिरों में उमड़ पड़े। भक्तों ने भगवान शिव को प्रिय सामग्री चढ़ाकर विधि-विधान से स्तुति की। बोल बम का जयघोष करते हुए कई जगह से युवाओं का जत्था बाबाधाम रवाना हुआ।
शहर के सोमनाथ मंदिर, न्यू काॅलोनी व भटवलिया स्थित श्रीसिद्धेश्वरनाथ मंदिर, पुलिस लाइन, कचहरी चौराहा सहित अन्य शिवालयों में सावन के दूसरे सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखा गया। सबसे अधिक भीड़ कसया बाईपास मार्ग स्थित सोमनाथ मंदिर पर रही। असुविधा से बचने के लिए सोमनाथ सेवा समिति के पदाधिकारी भी यहां मौजूद रहे। मंदिर के पट भोर में तीन बजे ही भक्तों के जलाभिषेक के लिए खोल दिए गए। महिलाओं ने बेलपत्र, भाग, धतूरा, दूध, अक्षत, चंदन, कपूर, भस्म, रुद्राक्ष चढ़ाकर भोले भंडारी की विधि विधान से आराधना की। कई मंदिर परिसरों में विद्वान आचार्य की देखरेख में पूरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक कार्यक्रम भी चला। साधकाें ने इस मौके पर व्रत भी रखा और शिव स्तोत्र का पाठ भी किया।
विज्ञापन


----
सोमवारी अमावस्या पर रखा व्रत, पीपल वृक्ष की उपासना कर मांगा सौभाग्य
परिक्रमा के बाद किया दान पुण्य, समूह में सुनीं व्रत के महात्म्य की कथा
...फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महिला व्रतियों ने सोमवारी अमावस्या पर विधि-विधान से पीपल वृक्ष की पूजन-अर्चना की। विभिन्न प्रसाद सामग्रियों को चढ़ाकर सूत बांधते हुए 108 बार परिक्रमा किया और वैधव्य दोष को नष्ट करने एवं परिवार की समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद समूह में उन्होंने व्रत के महात्म्य की कथा सुनी और दान पुण्य किया। ज्योतिषाचार्य शरद चंद मिश्र एवं विवेक उपाध्याय ने बताया कि सोमवार के दिन अमावस्या का योग होने वाले दिन सोमवारी अमावस्या पड़ता है। पीपल वृक्ष में सभी देवताओं का वास होता है। इसकी उपासना से त्रिदेव भी प्रसन्न होते हैं। सनातम धर्म में हर पूजा के पूर्व पितरों को याद किया जाता है। इस पूजन में देवताओं व पितरों दोनों की अर्चना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed