फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Happiness: A 2-year-old girl abducted

हैवानियत: ढाई साल की बच्ची का अपहरण कर रेप

Sun, 14 May 2017 10:49 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 May 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Happiness: A 2-year-old girl abducted
एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
 रात में दरवाजे पर सो रही ढाई साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घर से तीन किलोमीटर दूर एक खेत में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में सुबह बच्ची मिली। पुलिस की देखरेख में बच्ची का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी डीएम और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात पर दुराचार का केस दर्ज कर लिया है।      
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति की पांच बेटियां हैं। पत्नी की मौत हो चुकी है। शनिवार की रात वह बच्चियों के साथ झोपड़ी के बाहर सोए थे। रात में किसी समय ढाई साल की बच्ची का अपहरण हो गया। आधी रात को नींद खुलने पर इसकी जानकारी उन्हें हुई। काफी तलाश करने पर भी जब बच्ची का पता नहीं चला तो पुलिस को जानकारी दी। वहीं, रविवार की सुबह छह बजे गांव के सुबाष अपना खेत देखने गए तो, एक देव स्थान के पास बच्ची को अचेत हालत में पड़ा देखा। इसकी जानकारी होते ही भीड़ जुट गई और बच्ची का पिता भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। करीब 11.30 बजे प्रभारी डीएम सीडीओ राजेश त्यागी और एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर पर मौजूद बच्ची की अन्य बहनों से पूछताछ की गई। एएसपी ने बताया कि बच्ची का अपहरण कर दुराचार करने व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed