फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hangama in district hospital

जिला अस्पताल में हंगामा

Sat, 07 Mar 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
hangama in district hospital
दो माह से पैथालॉजी में नहीं हो रही जांच, भाजपा नेताओं का हंगामा
विज्ञापन

वार्ड में पहुंचे भाजपा नेताओं से मरीजों ने की शिकायत तो बिगड़ी बात
सीएमएस ने समझा-बुझाकर शांत कराया, प्राइवेट एजेंसी के जिम्मे है जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला अस्पताल की पैथालॉजी में कई महत्वपूर्ण जांच नहीं हो रही है। इसको लेकर शनिवार को भाजपा नेेताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। मरीज भी हामी भरते हुए मनमानी का आरोप लगाने लगे। सीएमएस ने किसी तरह समझा-बुझाकर भाजपा नेताओं को शांत कराया।
जिला अस्पताल के पैथालॉजी में दो माह से मलेरिया पैरासाइट, डेंगू, चिकन गुनिया, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी की जांच नहीं हो रही है। इसकी वजह से मरीजों को निजी जांच केंद्रों की मदद लेनी पड़ रही है। शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी और जयनाथ कुशवाहा वार्ड में भर्ती एक मरीज को देखने गए तो मरीजों ने अस्पताल की पैथालॉजी में जांच नहीं होने की बात कही। भाजपा नेता जब डॉक्टर से संपर्क किए तो उन्होंने बताया कि सीएमएस बताएंगे। भाजपा नेता मरीजों को लेकर सीएमएस के पास पहुंचे। सीएमएस और भाजपा नेताओं ने जमकर तकरार हुई। बाद में सीएमएस मरीजों को लेकर पैथालॉजी में गए। वहां पर मालूम हुआ कि इन पांच जांच में उपयोग होने वाला उपकरण दो माह से खत्म है। इसलिए जांच नहीं हो रही है। सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि प्राइवेट एजेंसी ब्लड की जांच करती है। इन वर्करों को हटाने के लिए निर्देश आए हैं। दो माह से सामान खत्म होने के कारण जांच ठप है। उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

फोटो समाचार
इमरजेंसी में डॅाक्टर न होने पर हंगामा
सलेमपुर। शनिवार की शाम सीएचसी के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के न रहने पर तीमारदारों ने हंगामा किया। डॉक्टर जब एक घंटे तक इमरजेंसी में नहीं पहुंचे तो तीमारदारों ने सीएमओ से शिकायत की। इसके बाद डॉक्टर ने सीएचसी पहुंचकर घायल का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के ठोकाबंसी गांव निवासी राजकुमार का बेटा अमित कुमार शनिवार को सलेमपुर बाजार करने आ रहा था। अभी वह बंजरिया गांव के मंदिर के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर वीके मिश्र नदारद मिले। तीमारदारों ने एक घंटे तक डॉक्टर का इंतजार किया। जब डॉक्टर नहीं पहुंचे तो शिकायत सीएएमओ से की। शिकायत के डेढ़ घंटे बाद डॉक्टर इमरजेंसी पहुंचकर घायल का उपचार किए। इस बाबत सीएचसी के प्रभारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि इमरजेंसी में डॉक्टर की न रहने की शिकायत मिली है। उच्चाधिकारियों से बात कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सलेमपुर देवरिया मार्ग पर मनिहारी गांव के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार कोतवाली थाना क्षेत्र के हरैया लाला वार्ड निवासी योगेश व पिंटू घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। दोनों युवक डुमवलिया में स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed